सरायपाली में निकाली गई गणतंत्र यात्रा…विधायक चातुरी नंद हुईं शामिल
सरायपाली के वार्ड क्रमांक 11 में निकाली गई यात्रा

सरायपाली : नगर के वार्ड क्रमांक 11 में सरायपाली विधायक चातुरी नंद के नेतृत्व में अंचल में धूमधाम से गणतंत्र यात्रा निकाली गई।
गणतंत्र यात्रा का शुभारंभ भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी, संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के छायाचित्र में माल्यार्पण कर किया गया।
गणतंत्र यात्रा के तहत विधायक चातुरी नंद, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और वार्डवासियों ने नूरानी चौक से लेकर पुरानी मंडी और वार्ड में रैली निकाली। भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी और महापुरुषों के नारों से शहर गूंज उठा।
नूरानी चौक पहुंचने पर ध्वजारोहण किया गया, तत्पश्चात राष्ट्रगान और राज्यगीत का वाचन भी किया गया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती चातुरी नंद ने कहा कि गणतंत्र के महत्व को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सरायपाली अंचल में पिछले साल की भांति इस साल भी गणतंत्र यात्रा निकाली जा रही है। गणतंत्र यात्रा के माध्यम से हम आम जन को संविधान के महत्व को बताते है और संविधान में दिए अधिकारों के प्रति आम जनता को जागरूक करते है।
उन्होंने कहा कि इस साल गणतंत्र यात्रा ग्राम केंदूढार के साथ ही सुदूर वनांचल क्षेत्र के ग्राम घाटकछार और उड़ेला में भी कांग्रेस नेताओं के नेतृत्व में ग्रामीणों द्वारा गणतंत्र यात्रा निकाली गई थी। यात्रा में आम नागरिक भी शामिल हो रहे है और गणतंत्र के महापर्व से पहले ही देशप्रेम में झूम रहे है।
गणतंत्र यात्रा में पूर्व पार्षद सुरेश भोई, नसीब खान, शुरू पाणिग्रही, हेमा श्रीवास, सरोजनी पाणिग्रही, विधायक प्रतिनिधि अरमान हुसैन, गोपाल अग्रवाल, शंभू चौहान, शेख मोबीन, मोनू अली, जुबैद खान, तस्लीम आलम, नासिर खान, हबीब खान,जमील खान, अनस खान, इरफान खान, सुरेश पटेल, रोगों दीदी, अरबाज खान, जावेद मेमन, कुमार साहू मनोज टांडी, जयंत यादव, स्काउट गाइड के रोवर रेंजर्स फैमिदा तबस्सुम, दुष्यंत साहू,, सबीना बानो, अशलीशा खान सहित ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।



