सरायपाली
Trending

सरायपाली विधानसभा में करोड़ों के निर्माण कार्य स्वीकृत-सरला कोसरिया

सरायपाली: छत्तीसगढ़ शासन के राज्य महिला आयोग के सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सरला कोसरिया ने अपने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि सरायपाली विधानसभा के विभिन्न ग्रामों के लिए मुख्यमंत्री आदरणीय विष्णुदेव साय जी की सरकार ने 43 करोड़ की निर्माण कार्य की स्वीकृति दी है। छत्तीसगढ़ में जब से विष्णुदेव साय जी की भाजपा सरकार सत्ता में आई है तब से सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में रुके हुए विकास कार्य और विकास से वंचित गांव को प्राथमिकता देते हुए निर्माण कार्य की स्वीकृति लगातार दी जा रही है। छत्तीसगढ़ में 15 साल की भाजपा ने विकास का एक कीर्तिमान स्थापित कर देश मे अव्वल राज्य का दर्जा दिलाया था परंतु कांग्रेस के इन पांच के कार्यकाल में विकास का एक ईंट भी नही लगा पायी, क्षेत्र के विकास लिए मिलने वाली केंद्र सरकार की राशि का दुरुपयोग किया गया,कांग्रेस सिर्फ भ्रष्टाचार में ही लिप्त रही और विकास की तीब्रगति से दौड़ती छत्तीसगढ़ को 20 साल पीछे ढ़केल दिया है। क्षेत्रीय प्रवास के दौरान ग्रामीणों की लगातार विकास कार्य की मांग की जा रही थी। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सरला कोसरिया के अनुशंसा पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी एवं जल संसाधन मंत्री श्री केदार कश्यप जी ने सरायपाली विधानसभा के निम्न ग्रामों में निम्न निर्माण कार्य की स्वीकृति दी है।

सिंघोडा जलाशय मरम्मत कार्य 4 करोड़, डंगनिया जलाशय निर्माण 5 करोड़, जंगलबेडा जलाशय व्यपवर्तन 5 करोड़, लमकेनी जलाशय 6 करोड़, चंडीभौना जलाशय व्यपवर्तन 8 करोड़, सुरंगी नाला किसड़ी में एनीकट 4 करोड़, लातनाला गहनाखार में एनीकट 4 करोड़, सुरंगी नाला अन्तर्ला में व्यपवर्तन हेतु 4 करोड़, सुखापाली जलाशय पुर्ननिर्माण कार्य 3 करोड़, । श्रीमती सरला कोसरिया ने आगे कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी ने आश्वस्त किया है कि सरायपाली क्षेत्र की जनता को किसी भी प्रकार की मूलभूत सुविधा अथवा विकास कार्य के लिए भटकना नही पड़ेगा हर संभव मदद मिलती रहेगी क्योकि प्रदेश में मोदी की गारंटी और विष्णुदेव का सुशासन वाली डबल इंजन की सरकार चल रही है। मेरी प्राथमिकता क्षेत्र में जनता की समस्याओं को दूर करने और विकास पथ पर अग्रसर रहने “सदैव तत्पर” रहूंगी। इस निर्माण कार्य की स्वीकृति के लिए श्रीमती सरला कोसरिया ने यशस्वी मुख्यमंत्री सम्मानीय विष्णुदेव साय जी एवं जल संसाधन मंत्री  केदार कश्यप जी का अभिनंदन एवं आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING