सरायपाली
Trending

शासकीय प्राथमिक शाला पझरापाली एवं शासकीय उच्च प्राथमिक शाला छिन्दपाली में नेवता भोज का आयोजन

 

सरायपाली: मुख्यमंत्री पोषण शक्ति योजना अंतर्गत बच्चों को स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन प्रदान करने के लिए नेवता भोज का आयोजन किया जा रहा है।जिसके अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला छिंदपाली में कार्यरत शिक्षिक चंद्रशेखर नाग के द्वारा अपनी सुपुत्री प्रांजल नाग के जन्मदिन के शुभ अवसर पर नेवता भोज कराया गया।बच्चों को नेवता भोज में चावल,दाल, सब्जी, पापड़ खीर,पुड़ी,केला का वितरण किया। इस अवसर पर प्रधान पाठक,शिक्षक गण,रसोईया, एवं बच्चे उपस्थित थे।इसी प्रकार शासकीय प्राथमिक शाला पझरापाली में भूतपूर्व प्रधान पाठक बेनूराम दर्शन द्वारा अपने जन्मदिन की शुभ अवसर पर नेवता भोज दिया गया बच्चों को आशीर्वचन के साथ काफी एवं कलम देकर प्रोत्साहित किया।न्योता भोज में दाल, चावल, मिक्स सब्जी, टमाटर चटनी और पापड़ दिया गया। शाला परिवार द्वारा विद्यालय से जुड़ने एवं न्योता भोज के आयोजन हेतु आभार प्रकट किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING