बसना

पानी में डूबे डेढ़ वर्षीय बच्ची को अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में मिला नया जीवन

माता-पिता एवं परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन एवं डॉक्टर का जताया आभार 

बसना : 28 अप्रैल सोमवार को सुबह 07 बजे डेढ़ वर्षीय बच्चे को अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में बहुत ही सीरियस कंडीशन में लाया गया। परिजनों के हिसाब से बच्चा पानी में डूब गया था जहां अगर अग्रवाल नर्सिंग होम के सीनियर डॉक्टर, डॉ अमित अग्रवाल के द्वारा जांच परामर्श और परिजनों से यह बात पता चली की बच्चा खेलते खेलते पानी से भरे टब में गिर गया और पानी में डूबने के कारण उसकी यह स्थिति उत्पन्न हुई है।

जहां पर डॉक्टर ने बच्चें की नाजुक स्थिति को देखते हुए एवं उसके ऑक्सीजन लेवल को नापते हुए तत्काल वेंटिलेटर मशीन मैं शिफ्ट किया एवं उपचार चालू किया।

लगभग चार दिन की डॉक्टर एवं अस्पताल स्टाफ की कड़ी मेहनत के बाद बच्चों को नया जीवन प्राप्त हुआ, इसके पश्चात परिजनों ने अग्रवाल नर्सिंग होम के डॉक्टर अमित अग्रवाल व उनके पूरे स्टाफ का आभार वक्त किया आपको बता दे कि इन परिजन के बच्चे का इलाज आयुष्मान कार्ड योजना अंतर्गत निशुल्क किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING