मोबाइल के जरिए ऑनलाइन देख सकेंगे वोटर लिस्ट मे नाम
छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया मतदाता सूची

सरायपाली: नगरपालिका एवं ग्राम चुनाव की तैयारी मे प्रशाशन जुट गया है इसी क्रम मे जिला निर्वाचन कार्यलय द्वारा मतदाता सूची का प्रकशन कर दिया है अब जैसे जैसे चुनाव नजदीक आता जा रहा है प्रशासन एवं पार्टी के कार्यकर्त्ता सभी अपनी अपनी तैयारी मे जुटते जा रहा है छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग ने आम जनता की सहूलियत के लिए एक लिंक जारी किया है जिसके जरिये सभी मतदाता अपना नाम मतदाता सूची मे देख सकते है इसी सिलसिले मे अगर किसी को इस सूची से आपत्ति या त्रुटि सुधार हो तो दवा आपत्ति के लिए नगर पालिका एवं जनपद पंचायत मे 29 अक्टूबर तक प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित होकर समाधान करवा सकते है, एवं किसी मतदाता को अपना नाम मतदाता सूची मे देखने के लिए नगर पालिका एवं जनपद का चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं वह स्वयं अपने मोबाइल मे लिंक के जरिये सबसे पहले जिले का चयन उसके बाद निकाय का चयन फिर वार्ड का चयन,फिर अपना नाम अंकित कर अपना नाम मतदाता सूची मे देख सकता है।
इस लिंक के माध्यम से आप अपने वार्ड अनुसार मतदाता को सर्च कर सकते है:-
https://cgsecerms.cgstate.gov.in/urban-voter-search




