महासमुंदसरायपाली
Trending

एसआईआर में उत्कृष्ट कार्य हेतु कलेक्टर द्वारा BLO एवं BLO सुपरवाइज़र का सम्मान

महासमुंद/सरायपाली : विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) अभियान के अंतर्गत सरायपाली विधानसभा क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय कार्य करने वाले बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइज़र को आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी विनय लंगेह द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सरायपाली क्षेत्र की निर्वाचन टीम के समर्पण, तत्परता एवं तकनीकी दक्षता की सराहना करते हुए कलेक्टर ने इस उपलब्धि को जिले के लिए गौरव का विषय बताया।

कार्यक्रम के दौरान निम्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया—

यमुना सिदार, मतदान केंद्र जटा कन्हार (केंद्र 207) — पूरे जिले में 100% फॉर्म डिजिटाइजेशन पूर्ण करने हेतु, रेणुका साहू, बूथ लेवल BLO, नगरीय क्षेत्र बस्ती सरायपाली  सर्वाधिक फॉर्म डिजिटलाइज करने हेतु, उषा भोई , मतदान केंद्र छिंदपाली (केंद्र 178) — पूरे विधानसभा में सबसे अधिक फॉर्म डिजिटाइज करने हेतु, बीएलओ सुपरवाइज़र विकास सिंह चंद्रा — अपनी टीम को उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रेरित एवं मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए,

वालेंटियर एवं अभिहित अधिकारी भाग संख्या 136 राजेश प्रधान — अभियान में सक्रिय सहयोग एवं महत्वपूर्ण योगदान के लिए

सभी सम्मानित व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र, शाल एवं श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व/निर्वाचन, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी एवं निर्वाचन कर्मी उपस्थित रहे। इस अवसर पर कलेक्टर ने सरायपाली तहसील की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि SIR अभियान को समयबद्ध एवं प्रभावी रूप से पूर्ण करने में सभी की भूमिका प्रशंसनीय रही है। उन्होंने अन्य BLO एवं सुपरवाइज़र को भी प्रेरित किया कि वे इसी उत्साह के साथ कार्य करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक सशक्त एवं सुव्यवस्थित बनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING