
सरायपाली : अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल बसना द्वारा 29 नवंबर 2025 को सिरको फार्म हाउस, मेन रोड, बसना में “स्वास्थ्य परिचर्चा संगोष्ठी” का आयोजन किया गया था । कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ. संदीप दवे रहे, जो देश के प्रख्यात लैप्रोस्कोपिक एवं रोबोटिक सर्जन और रायपुर स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल के निदेशक हैं, साथ कार्यक्रम के चेयरमैन डॉ. एन. के. अग्रवाल और डायरेक्टर डॉ. रीता अग्रवाल रही जिन्होंने कार्यक्रम को सफल दिशा प्रदान की।
संगोष्ठी में उन महान व्यक्तित्वों का सम्मान किया गया जिन्होंने उत्कृष्ट सेवा, निरंतर समर्पण और चिकित्सा के क्षेत्र में अद्भुत योगदान के माध्यम से ग्रामीण स्वास्थ्य को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की शक्ति, सेवा-भाव और समर्पण को पहचानना, प्रेरणादायक व्यक्तित्वों को सम्मानित करना तथा स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए सामूहिक संवाद स्थापित करना है।
इसी तारतम्य में सरायपाली के अनुभवी चिकित्सक डॉ आशीष दास एवं सी.एच.सी सरायपाली में पदस्थ आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ.अनुपा दास को चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया… डॉ अनुपा अपनी टीम के साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं खंड चिकित्सा अधिकारी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम योजना अंतर्गत बहुत सारे छोटे बच्चों का निशुल्क हृदय रोग की सर्जरी करवा चुके हैं वह सभी बच्चे स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर खुशनुमा जीवन व्यतीत कर रहे हैं।




