प्रतिभा पब्लिक स्कूल में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

सरायपाली : प्रतिभा पब्लिक स्कूल में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़े ही गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 7:30 बजे विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण के साथ हुआ, जिसे मुख्य अतिथि श्री लालमन प्रधान जी ने संपन्न किया। इस अवसर पर भारत माता की पूजा-अर्चना की गई।
मुख्य अतिथि लालमन प्रधान जी, बोर्ड ऑफ मेंबर महेश अग्रवाल एवं मुश्ताक हुसैन जी, कोषाध्यक्ष अवधेश अग्रवाल जी, विद्यालय संचालक डॉ. आभाष अग्रवाल, बी.एड. कॉलेज के प्राचार्य राजेंद्र चौधरी तथा शाला प्राचार्य नरहरि पटनायक का पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।
अपने संबोधन में वक्ताओं ने संविधान की गरिमा को सुरक्षित रखने, राष्ट्रीय एकता को बनाए रखने तथा सतत विकास की दिशा में कार्य करने पर जोर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत नृत्य प्रस्तुत किया गया। कक्षा पंचम के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रभक्ति गीत को संगीत के साथ मनमोहक रूप में प्रस्तुत किया। वहीं कक्षा आठवीं की छात्राओं ने “वंदे मातरम्” राष्ट्रगीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुति दी, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा।
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन गणेश सामल द्वारा किया गया। पूरे कार्यक्रम के सफल संचालन में सांस्कृतिक प्रभारी आशा नायक, संगीत निर्देशन श्यामा चरण कंवर, फोटोग्राफी सुशील महापात्र, मंच संचालन उप-प्रधानाचार्य नासिर खान, स्काउट-गाइड के छात्र-छात्राओं तथा कार्यक्रम आयोजन में मैनेजर हामिद खान का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
समारोह देशभक्ति, अनुशासन और उत्साह के वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।




