महासमुंदसरायपाली

सरायपाली में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जन्मदिवस सेवा और सम्मान के साथ मनाया गया

सरायपाली : छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के शहर मंडल अंतर्गत वार्ड क्रमांक 8 में हितग्राही संपर्क एवं सम्मान कार्यक्रम का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनसेवा और सामाजिक सरोकार की भावना के साथ हितग्राहीजनों का सम्मान कर मुख्यमंत्री के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।

इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को श्रीफल, शॉल एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। साथ ही वार्डवासियों एवं आमजन के बीच मिठाई वितरण कर मुख्यमंत्री का जन्मदिन हर्षोल्लास, उत्साह और आत्मीय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित नागरिकों ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश के निरंतर विकास और जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखर अग्रवाल जिला महामंत्री भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं संस्थापक संगम सेवा समिति द्वारा किया गया, जिन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिली है तथा अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन जनसेवा की भावना को और सशक्त बनाते हैं।

कार्यक्रम में महिला आयोग की सदस्य दीदी सरला कोसरिया, वरिष्ठ भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री विपिन उबबेजा, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वर्ण सिंह सलूजा, वरिष्ठ भाजपा नेता  धनेश नायक, मंडल अध्यक्ष  गुंजन अग्रवाल, मंडल महामंत्री  प्रकाश पटेल, पार्षद  युवराज गोस्वामी,  तरुण गडतिया, विजय नाग, खिरौद नेगी सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों एवं नागरिकों के सामूहिक सहयोग और सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम अत्यंत सफल, प्रेरणादायी एवं स्मरणीय रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING