महासमुंदसरायपाली

अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा ने “यादव जी की लव स्टोरी” फिल्म के विरोध राष्ट्रपति, प्रधान मंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री के नाम पर एस डी एम सरायपाली को सौंपा ज्ञापन

महासमुंद/सरायपाली : ’ यादव जी की लव स्टोरी ’ फिल्म का अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा ने विरोध प्रदर्शन कर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम पर ज्ञापन सौंप कर विरोध जताया।फिल्म में यादव समाज की उत्कृष्ट छवि को धूमिल करने का कुत्सित प्रयास किया गया है। ऐसी परिस्थितियों से छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश के करोड़ों समाज जनों में रोष एवं असंतोष व्याप्त है। यादव समाज सदैव राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता में अपनी अग्रणी भूमिका निभाता रहा है, ऐसे में किसी माध्यम से समाज की गरिमा पर प्रश्न चिन्ह खड़ा प्रतीत होता है, जिससे स्वाभाविक रूप से समाज जनों में पीड़ा एवं रोष उत्पन्न हो रहा है। अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा पूरे देश में ’ यादव जी की लव स्टोरी ’ फिल्म का पूरजोर विरोध कर देश के महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, एवं छत्तीसगढ़ राज्य के राज्यपाल, मुख्यमंत्री से फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग करती है। ज्ञापन देने वालों में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी नरेन्द्र कुमार यादव, जिला कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार यादव, उपाध्यक्ष वीरेन्द्र यादव, नंदू यादव, संजू यादव,रेशम यादव, दिनेश कुमार यादव, राजेन्द्र कुमार यादव राजू, तुषार यादव, ईशान यादव, कोमल यादव, अम्बर यादव, अंजू यादव, मयंक यादव मोंटी आदि सामाजिक जन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING