बसनाभवरपुरसरायपाली

श्री श्याम हॉस्पिटल भॅवरपुर में 30 अगस्त को निःशुल्क किडनी जांच शिविर, विख्यात किडनी व मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. के. डी. खरे देंगे परामर्श 

आयुष्मान कार्ड से निशुल्क इलाज की व्यवस्था रहेगी

बसना/भंवरपुर : क्षेत्र के मरीजों के लिए राहत की बड़ी खबर है। भंवरपुर (सरायपाली रोड) स्थित श्री श्याम हॉस्पिटल में 30 अगस्त 2026, रविवार को विख्यात गुर्दा एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. कनी दयाल खरे (MBBS, MS, MCH UROLOGY) उपलब्ध रहेंगे।

मूत्र रोग से संबंधित गंभीर समस्याओं के लिए अब मरीजों को बड़े शहरों की ओर दौड़ लगाने की जरूरत नहीं होगी। डॉ. खरे सुबह 10 बजे से अस्पताल में उपस्थित रहकर मरीजों को परामर्श देंगे एवं अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ ऑपरेशन की सुविधा भी उपलब्ध कराएंगे।

 

इन बीमारियों का होगा विशेष उपचार:

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि शिविर के दौरान बार-बार पेशाब आना, पेशाब रुकना या खून आना, किडनी की पथरी, प्रोस्टेट कैंसर, पेशाब की थैली में गांठ, किडनी कैंसर, अंडकोष में सूजन व दर्द और पेशाब की नली में सिकुड़न जैसी समस्याओं का विशेषज्ञ उपचार किया जाएगा।

आयुष्मान कार्ड से निशुल्क इलाज:

शासन की मंशा के अनुरूप, श्री श्याम हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड के माध्यम से निशुल्क इलाज की विशेष व्यवस्था उपलब्ध है। पात्र मरीज इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

परामर्श हेतु संपर्क करें:

विशेषज्ञ सलाह और अपना स्लॉट बुक करने के लिए मरीज नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:

📞 7772056711, 7772056655

स्थान: श्री श्याम हॉस्पिटल, भंवरपुर (सरायपाली) रोड, तहसील- बसना, जिला- महासमुंद (छ.ग.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING