कप सिरप व प्रतिबंधित टेबलेट के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

सरायपाली : एन्टी नारकोटिक टॉस्क फोर्स व सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने कप सिरप व प्रतिबंधित टेबलेट के साथ ग्राम बोईरमाल थाना सिंघोड़ा निवासी मुरारी लाल नायक (26), ललित पटेल (40) एवं सिंघोड़ा निवासी अक्षय उर्फ मंगलु रात्रे (28) को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रतिबंधित दवाईयों का तस्करी कर रहे थे।
पुलिस के अनुसार जिले में लगातार मादक पदार्थ व प्रतिबंधित सामग्रियों की तस्करी पर टीम की नजर बनी हुई है। इसी दौरान टीम को सूचना मिली की दो व्यक्ति मोटरसाइकिल सीजी 06 जीएन 9588 में अवैध रूप से कप सिरप एवं नशीली टेबलेट का परिवाहन
कर रहे हैं। सूचना पर टीम ने एनएच-53 रोड रेहटीखोल में नाकेबदी की। कुछ दे बाद उक्त मोटरसाइकिल ओडिशा की ओर से आ रही थी, जिसे टीम ने रोका। सवार आरोपियों से के पास रखे
थैले की टीम ने तलाशी ली। इस दौरान 21 नग कप सिरप मिला। वहीं एक पत्ता में प्रतिबंधित टेबलेट भी मिला। टीम ने दवाई सहित परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल 1 को जब्त किया।




