Blog

अमरकोट धान उपार्जन केन्द्र में शासन को करोड रूपये़ की क्षति पहुचाने वाले दोनों फरार आरोपी गिरफतार

सरायपाली : मामला इस प्रकार से है दिनांक 20.05.2025 को प्रार्थी अमृत लाल जगत पिता उत्तम जगत उम्र 53 वर्ष निवासी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित रायपुर के द्वारा दिनांक 20.05.2025 को आरोपी 01- कार्तिकेश्वर यादव निवासी मुंधा, 02- तेजराम पटेल निवासी चकरदा, 03- राजेन्द्र पटेल निवासी चकरदा सभी थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ0ग0 के विरूद्ध धान उपार्जन केन्द्र अमरकोट के भौतिक सत्यान धान खरीदी वर्ष 2024-25 में बारदानों की संख्या 14221 में भौतिक सत्यापन करने पर 11416 बोरी धान कम पाया गया। बोरा के आधार पर प्रतिबोरा 40 किलो ग्राम प्रतिमानक बोरा के आधार पर 4566.40 क्विटल प्रति क्विटल 3100 रूपये की दर से 1,65,80,908 रूपये की शासन को आर्थिक क्षति की है कि जांच पर धान उपार्जन केन्द्र अमरकोट के प्रभारी कार्तिकेश्वर यादव निवासी मुंधा, बारदाना प्रभारी तेजराम पटेल निवासी चकरदा, एवं कम्प्यूटर आपरेटर राजेन्द्र पटेल निवासी चकरदा को दोषी पाये जाने के लिखित आवेदन पर अपराध कायमी कर विवेचना में लिया गया।

आरोपी राजेन्द्र पटेल के द्वारा दिनांक 02.02.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष आत्म समर्पण किया था एवं प्रकरण के अन्य दो आरोपी 01- कार्तिकेश्वर यादव निवासी मुंधा, 02- तेजराम पटेल निवासी चकरदा कायमी दिनांक से लगातार फरार थे। दोनो आरोपियो लगातार दबिश दी जा रही थी, किन्तु दोनों आरोपियों का कहीं पता नहीं चल रहा था। तकनीकी जांच सहायता से दोनों के संबंध में जानकारी प्राप्त होने पर आज दिनांक 03.04.2026 कार्तिकेश्वर यादव पिता हरिशचन्द यादव उम्र 56 निवासी मुंधा थाना सरायपाली जिला महासमुंद व तेजराम पटेल पिता कुशलाल पटेल उम्र 33 वर्ष निवासी चकरदा, दोनों फरार आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी :

01- कार्तिकेश्वर यादव पिता हरिशचन्द यादव उम्र 56 निवासी मुंधा थाना सरायपाली जिला महासमुंद।

02- तेजराम पटेल पिता कुशलाल पटेल उम्र 33 वर्ष निवासी चकरदा थाना सरायपाली जिला महासमुंद।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING