
सरायपाली : क्षेत्रीय खेल विकास समिति के सदस्य एवं सरायपाली अंचल के पतेरापाली सरायपाली निवासी मनोज प्रधान को एक और उपलब्धि प्राप्त हुई है l खेल के क्षेत्र मे प्रारम्भ से रूचि रखने वाले मनोज अब कबड्डी के राष्ट्रीय स्तर के निर्णायक बन गये है l भोपाल मध्य प्रदेश मे विगत दिनों एम्योचर कबड्डी फेडरेसन ऑफ इंडिया (एके एफ आई )के द्वारा राष्ट्रीय स्तर के निर्णायक की परीक्षा आयोजित की गयी थी l जिसमे मनोज प्रधान उत्तीर्ण होकर राष्ट्रीय निर्णायक बन गये है एवं पुनः फूलझर अंचल को गौरवान्वित किया है l मनोज प्रधान पतेरापाली निवासी आनंद प्रधान एवं दुलौना प्रधान के ज्येष्ठ सुपुत्र है l निर्णायक ने अपनी सफलता का श्रेय क्षेत्रीय खेल विकास समिति, छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ,जिला कबड्डी संघ मेहनत एवं मार्गदर्शक मुकेश साहू को दिया है। मनोज की इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के अध्यक्ष शशिकांत बघेल महासचिव प्रदीप यादव, जिला कबड्डी संघ के सचिव ओम प्रकाश जायसवाल क्षेत्रीय खेल विकास समिति के अध्यक्ष नरेंद्र किशोर कानूनगो, सचिव मुकेश साहू सहित समिति के सदस्यों ने बधाई एवं शुभकामनायें प्रेषित की है l साथ ही इस सफलता से पूरे परिवार मे हर्ष का माहौल है l



