बसनाभवरपुर

श्रीश्याम हॉस्पिटल में पेट, लिवर एवं आंत रोगों के लिए नि:शुल्क परामर्श शिविर आज 12 अप्रैल कों 

बसना/भॅवरपुर : क्षेत्र के प्रसिद्ध ‘श्रीश्याम हॉस्पिटल’ द्वारा आज, 12 अप्रैल (रविवार) को पेट, लिवर एवं आंतों से संबंधित बीमारियों के लिए एक विशेष ‘नि:शुल्क परामर्श शिविर’ का आयोजन किया जा रहा है।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, वर्तमान जीवनशैली और खान-पान के कारण पेट से जुड़ी समस्याएं आम हो गई हैं, जिन्हें लंबे समय तक नजरअंदाज करना घातक हो सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए, विशेषज्ञ डॉ. मनीष नायक (पेट, लिवर एवं आंत रोग विशेषज्ञ) मरीजों को अपनी सेवाएं देंगे।

इन समस्याओं का होगा समाधान:

शिविर में मुख्य रूप से एसिडिटी, अल्सर, लिवर की पुरानी बीमारियां, इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS), पेट और आंतों की सूजन, कब्ज एवं लंबे समय से हो रहे पेट दर्द से पीड़ित मरीजों की जांच कर उन्हें उचित चिकित्सकीय परामर्श दिया जाएगा।

यह शिविर भंवरपुर (सरायपाली) रोड, तहसील- बसना, जिला महासमुंद स्थित श्रीश्याम हॉस्पिटल में आयोजित है। अधिक जानकारी या पंजीकरण के लिए मरीज संस्थान के हेल्पलाइन नंबरों 77720-56711 या 77720-56655 पर संपर्क कर सकते हैं।

अस्पताल प्रशासन ने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि वे इस स्वास्थ्य शिविर का अधिक से अधिक संख्या में लाभ उठाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING