बसना

अग्रवाल नर्सिंग होम में नवजात शिशुओं और बच्चों के हृदय रोगों की जांच के लिए विशेष शिविर आज, डॉ. अमित अग्रवाल देंगे परामर्श

बसना (महासमुंद) : बच्चों के बेहतर और स्वस्थ भविष्य को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में आज, 05 जून 2026 को नवजात शिशुओं एवं बच्चों के हृदय रोगों की विशेष जांच एवं परामर्श सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इस शिविर में अस्पताल के प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित अग्रवाल मरीजों को अपनी सेवाएं देंगे। इसके साथ ही अस्पताल में एक्सपर्ट डॉक्टर द्वारा 2D इको (2D Echo) जांच की अत्याधुनिक सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।अस्पताल प्रबंधन ने ‘सर्वे सन्तु निरामयाः’ के ध्येय वाक्य के साथ पालकों से अपील की है कि वे बच्चों में दिखने वाले हृदय रोग के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज न करें। समय पर जांच और सही उपचार से बच्चों को एक स्वस्थ जीवन दिया जा सकता है।बच्चों में हृदय रोग के मुख्य लक्षण, जिन पर रखें नजर:

जन्मजात हृदय दोष (CHD): जन्म से ही दिल की संरचना में गड़बड़ी जैसे ASD, VSD, PDA, TOF आदि होना।

दिल में छेद (ASD / VSD): दिल की दीवार में छेद होना, जिससे ब्लड सर्कुलेशन असामान्य हो जाता है।

नलिका का खुला रहना (PDA): दिल की मुख्य नलिका (Ductus Arteriosus) का बंद न होना।

नीला पड़ना (Cyanosis): शरीर, होंठ या नाखूनों का नीला पड़ना, जो ऑक्सीजन की कमी को दर्शाता है।

दूध पीते समय थकान: थोड़ी सी मेहनत या दूध चूसने पर बच्चे का जल्दी थक जाना और सांस फूलना।

अत्यधिक पसीना आना: दूध पीते समय या आराम करते वक्त भी बच्चे को बहुत ज्यादा पसीना आना।

विकास में देरी: बच्चे का वजन न बढ़ना और शारीरिक विकास की गति धीमी होना।

बार-बार संक्रमण: फेफड़ों में बार-बार इन्फेक्शन होना और लगातार सर्दी-खांसी की शिकायत रहना।

तेज या अनियमित धड़कन: दिल की धड़कन का बहुत तेज चलना या रुक-रुक कर चलना।

बेहोशी आना: खेलते समय अचानक बेहोश हो जाना या चक्कर आना।

तुरंत संपर्क करें :यदि आपके बच्चे में इनमें से कोई भी लक्षण दिखाई देता है, तो देर न करें। तुरंत जांच और परामर्श के लिए अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना (जिला-महासमुंद, छत्तीसगढ़) में संपर्क कर सकते हैं।

हेल्पलाइन नंबर :अपॉइंटमेंट और अधिक जानकारी के लिए आप 84618-11000, 77708-68473, या 77730-86100 पर कॉल कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING