बसनामहासमुंद

त्वचा एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अजीत कुमार का निःशुल्क परामर्श शिविर 4 जुलाई को अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में

अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में मिलेगा विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श, त्वचा, बाल एवं यौन रोगों की होगी जांच

बसना : अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना द्वारा 4 जुलाई 2026 (शनिवार) को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक निःशुल्क त्वचा, सौंदर्य एवं यौन रोग परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अजीत कुमार (एम.बी.बी.एस., एम.डी. स्किन एंड वी.डी., बीएचयू) मरीजों को परामर्श एवं आवश्यक जांच की सुविधा प्रदान करेंगे।

शिविर के दौरान त्वचा एलर्जी, संक्रमण, मुंहासे, दाग-धब्बे, बाल झड़ना, गंजापन, फंगल इंफेक्शन, विभिन्न प्रकार के त्वचा रोगों के साथ-साथ यौन रोग संबंधी समस्याओं पर विशेषज्ञ सलाह उपलब्ध रहेगी। साथ ही लेजर एवं कॉस्मेटिक सर्जरी से संबंधित परामर्श भी दिया जाएगा।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं सुलभ कराना तथा त्वचा एवं बाल संबंधी समस्याओं का समय पर उपचार सुनिश्चित करना है। इच्छुक मरीजों से पूर्व पंजीयन कराने की अपील की गई है।

शिविर विवरण:

तिथि: 4 जुलाई 2026 (शनिवार)

समय: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक

स्थान: अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़)

पंजीयन एवं जानकारी हेतु संपर्क:
84618-11000, 77730-86100

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING