बसनामहासमुंद

अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना में 5 जुलाई को नेत्र रोग जांच एवं परामर्श शिविर

अनुभवी नेत्र विशेषज्ञ डॉ. देवेश अग्रवाल करेंगे जांच, मोतियाबिंद सहित विभिन्न नेत्र रोगों का मिलेगा परामर्श एवं उपचार

महासमुंद/बसना। अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना द्वारा 5 जुलाई 2026 (रविवार) को विशेष नेत्र रोग जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में 7 वर्ष से अधिक अनुभव वाले नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. देवेश अग्रवाल मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श देंगे।

शिविर में मोतियाबिंद, कम दिखाई देना, कांचबिंद (ग्लूकोमा), आंखों में सूजन, बार-बार संक्रमण, लगातार बदलते चश्मे का नंबर, झुकी या अंदर-बाहर मुड़ी हुई पलकें, आंखों से पानी आना, खुजली, जलन एवं लालिमा जैसी समस्याओं की जांच एवं उपचार संबंधी सलाह दी जाएगी।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, जिन मरीजों को मोतियाबिंद या अन्य नेत्र रोगों के ऑपरेशन की आवश्यकता होगी, उन्हें जांच के बाद निर्धारित तिथि प्रदान की जाएगी। ऑपरेशन आधुनिक लेजर एवं फेको मशीन द्वारा रियायती दरों पर किए जाएंगे।

यह शिविर 5 जुलाई 2026 को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना, जिला महासमुंद में आयोजित होगा। अस्पताल प्रबंधन ने आंखों से संबंधित किसी भी समस्या से परेशान लोगों से समय पर जांच कराकर अपनी दृष्टि सुरक्षित रखने की अपील की है।

पंजीयन एवं जानकारी के लिए संपर्क करें:

📞 93036-23130, 91312-76828,77730-86100

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING