बसनामहासमुंद

किडनी रोग विशेषज्ञ की ओपीडी अब बसना में, 06 अगस्त 2026 को मिलेगा परामर्श

रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर एवं अग्रवाल नर्सिंग होम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा विशेष नेफ्रोलॉजी शिविर

बसना। क्षेत्रवासियों को अब किडनी संबंधी बीमारियों के लिए रायपुर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल, रायपुर एवं अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना के संयुक्त तत्वावधान में 06 अगस्त 2026 (गुरुवार) को किडनी रोग एवं प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ. संदीप सिंघल की विशेष ओपीडी एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

 

 

डॉ. संदीप सिंघल (MBBS, MD, DrNB Nephrology) किडनी रोगों के निदान, उपचार एवं किडनी प्रत्यारोपण से संबंधित समस्याओं पर विशेषज्ञ परामर्श देंगे। शिविर में मरीजों की जांच, चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक उपचार संबंधी मार्गदर्शन उपलब्ध रहेगा।

यह शिविर विशेष रूप से उन मरीजों के लिए लाभकारी होगा जिन्हें बार-बार पेशाब आना, पेशाब में जलन या रुकावट, शरीर में सूजन, कम मात्रा में पेशाब आना, कम उम्र में उच्च रक्तचाप, सांस फूलना, मधुमेह या उच्च रक्तचाप के कारण किडनी संबंधी समस्या जैसी शिकायतें हैं।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि स्मार्ट कार्ड एवं राशन कार्ड धारकों के लिए डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध है तथा सभी प्रमुख स्वास्थ्य बीमा (इंश्योरेंस) कंपनियों की सुविधाएं भी अस्पताल में मान्य हैं।

शिविर का विवरण

📅 तिथि: 06 अगस्त 2026 (गुरुवार)

🕚 समय: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक

📍 स्थान: अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़)

अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि किडनी संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या होने पर इस विशेषज्ञ ओपीडी का लाभ उठाएं और समय रहते उचित उपचार प्राप्त करें।

संपर्क: 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING