भवरपुरमहासमुंदसरायपाली

श्री श्याम हॉस्पिटल में अनुभवी मेडिसिन विशेषज्ञों डॉ अजय पटेल MBBS, DNB-MD Medicine CPCDM मेडिसिन स्पेशलिस्ट एवं डॉ राजश्री MBBS, MD MEDICINE प्रतिदिन उपलब्ध रहेंगे 

भंवरपुर/बसना। क्षेत्र के लोगों को अब सामान्य से लेकर जटिल आंतरिक रोगों के उपचार के लिए बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। श्री श्याम हॉस्पिटल, भंवरपुर (सरायपाली रोड), तहसील बसना, जिला महासमुंद में अनुभवी मेडिसिन विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियमित सेवाएं उपलब्ध हैं, जहां मरीजों को आधुनिक सुविधाओं एवं विशेषज्ञ परामर्श के साथ समग्र चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।

अस्पताल में डॉ. अजय पटेल (MBBS, DNB-MD Medicine, CPCDM) प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से मरीजों का परीक्षण एवं परामर्श दे रहे हैं। वहीं डॉ. राजश्री (MBBS, MD Medicine) भी प्रतिदिन सुबह 09:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक अपनी सेवाएं प्रदान कर रही हैं।

अस्पताल में सर्दी, खांसी, बुखार, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, थायरॉइड, अस्थमा एवं COPD, निमोनिया, एनीमिया, गठिया, जोड़ों के दर्द, हाथ-पैरों की सूजन, चेहरे की सूजन, छाती में दर्द, सांस फूलना, किडनी एवं हृदय संबंधी समस्याओं सहित अनेक मेडिसिन संबंधी बीमारियों का विशेषज्ञ उपचार उपलब्ध है। मरीजों की आवश्यकतानुसार जांच, परामर्श एवं उपचार की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही है।

अस्पताल प्रबंधन का उद्देश्य ग्रामीण एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। आधुनिक चिकित्सा उपकरणों, अनुभवी चिकित्सकों एवं प्रशिक्षित स्टाफ की सहायता से मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।

यदि आप या आपके परिवार का कोई सदस्य लंबे समय से किसी मेडिसिन संबंधी समस्या से परेशान है, तो समय पर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेकर गंभीर बीमारियों से बचाव किया जा सकता है।

विशेषज्ञ चिकित्सक

डॉ. अजय पटेल (MBBS, DNB-MD Medicine, CPCDM) – मेडिसिन विशेषज्ञ

समय: प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से

डॉ. राजश्री (MBBS, MD Medicine) – मेडिसिन विशेषज्ञ

समय: प्रतिदिन सुबह 09:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक

संपर्क करें

📞 77720-56711

📞 77720-56655

श्री श्याम हॉस्पिटल

भंवरपुर (सरायपाली रोड), तहसील बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING