अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में आधुनिक लेप्रोस्कोपिक एवं जनरल सर्जरी की सुविधा

बसना। क्षेत्र के मरीजों को अब जटिल सर्जरी के लिए दूर जाने की आवश्यकता नहीं है। अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में आधुनिक तकनीक से जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जरी विभाग के माध्यम से विभिन्न प्रकार के ऑपरेशन अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किए जा रहे हैं।

अस्पताल में हर्निया, हाइड्रोसील, पित्त की थैली एवं किडनी की पथरी, अपेंडिक्स, गॉलब्लैडर, लिवर, यूरेटर एवं प्रोस्टेट, थायराइड, नाक-कान-गला (ENT), कैंसर संबंधी ऑपरेशन, टेराटिस ट्यूमर, गर्भाशय की गांठ (फाइब्रॉइड), आमाशय एवं अग्नाशय की बीमारियाँ, बवासीर, भगंदर (फिस्टुला), छोटी एवं बड़ी आंत की सर्जरी तथा स्तन एवं बच्चेदानी से संबंधित ऑपरेशन अत्याधुनिक लेप्रोस्कोपिक तकनीक से किए जा रहे हैं।
अस्पताल में वरिष्ठ सर्जन डॉ. एन.के. अग्रवाल, स्त्री रोग एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. भारती अग्रवाल तथा जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. गंगाधर आत्राम अपनी सेवाएँ प्रदान कर रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार अनुभवी चिकित्सकों की टीम आधुनिक उपकरणों एवं बेहतर उपचार व्यवस्था के साथ मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध करा रही है।
साथ ही, बीपीएल एवं आयुष्मान भारत कार्डधारकों का नियमानुसार निःशुल्क उपचार भी उपलब्ध है। अस्पताल प्रबंधन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की सर्जरी संबंधी समस्या होने पर विशेषज्ञ चिकित्सकों से समय पर परामर्श लेकर बेहतर उपचार का लाभ उठाएँ।
अग्रवाल नर्सिंग होम बसना, जिला- महासमुंद (छ.ग.)
संपर्क करें : 8461811000,7773086100




