सरायपाली: बैदपाली संकुल के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक शाला के स्कूल बैदपाली ,कन्या आश्रम शाला बैदपाली, बानीगिरोला, चकरदा,दर्राभाठा के पांचवीं कक्षा के बच्चों को नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग प्रारंभ किया गया है।इस कोचिंग का शुभारंभ संकुल प्रभारी /प्राचार्य बी एस भोई,संकुल समन्वयक पालसिंह बंजारे वरिष्ठ प्रधान पाठक देवेंद्र लोई ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पूजन अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।संकुल प्राचार्य बी एस भोई ने बच्चों को तिलक लगाकर स्वागत किया व नवोदय गाइड प्रदान किया।उन्होंने कहा कि बच्चों को नवोदय की तैयारी के लिए टेस्ट व अभ्यास के माध्यम से सफलता की ओर अग्रसर होना है।इस अवसर पर प्रतिभा चौधरी,परिमल प्रधान,कश्यप प्रधान,अमृता पटेल,गीता दीवान ,जयंत बारीक,ईश्वरी तिवारी, वर्षा नंद विजीता प्रधान,दीपक मिश्रा,कमला प्रधान,आदि उपस्थित थे।
Related Articles
Leave a Reply
Check Also
Close




