महासमुंदसरायपाली

स्व बी एस भाटिया स्मृति अंतरराज्यीय फुटबॉल प्रतियोगिता का होगा आज सरायपाली में शुभारंभ

छत्तीसगढ़ चौहान सेना द्वारा किया जा रहा आयोजन

सरायपाली : छत्तीसगढ़ चौहान सेना द्वारा स्व बी एस भाटिया स्मृति अंतरराज्यीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आज से सरायपाली के हाई स्कूल मैदान में शुभारंभ होगा।

इस सम्बन्ध में मीडिया को जानकारी देते हुए आयोजक समिति के सदस्य घुरउ चौहान ने बताया कि अंचल के फुटबॉल खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्व बी एस भाटिया स्मृति अंतरराज्यीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा है। आयोजन में छत्तीसगढ़ के साथ ही उड़ीसा के टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता में 10 से अधिक टीमें भाग लेंगी जिनके बीच दिलचस्प मुकाबला होगा।

विदित हो कि छत्तीसगढ़ चौहान सेना द्वारा स्व बी एस भाटिया की स्मृति में अंतरराज्यीय फुटबॉल प्रतियोगिता का यह दूसरा आयोजन है। पहले आयोजन को खिलाड़ियों ने भरपूर सराहा था।

छत्तीसगढ़ चौहान सेना के कार्यकारी अध्यक्ष उदय राम चौहान ने अंचल के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING