स्व बी एस भाटिया स्मृति अंतरराज्यीय फुटबॉल प्रतियोगिता का विधायक चातुरी नंद ने किया शुभारंभ
खेल हमारे जीवन के लिए आवश्यक : चातुरी नंद


सरायपाली : क्षेत्रीय विधायक चातुरी नंद ने छत्तीसगढ़ चौहान सेना द्वारा आयोजित स्व बी एस भाटिया स्मृति अंतरराज्यीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक चातुरी नंद, नपा अध्यक्ष चंद्रप्रकाश पटेल, वरिष्ठ खिलाड़ी आर एस साहू, छग चौहान सेना के कार्यकारी अध्यक्ष उदय लाल चौहान, पार्षद सुरेश भोई, बिट्टू सलूजा, विधायक प्रतिनिधि अरमान हुसैन, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष पंकज बीसी, मोहसिन मेमन, आरिफ अली पिंकी समेत अन्य अतिथियों ने फीता काटकर किया। तत्पश्चात राज्यगीत और राष्ट्रगान हुआ।
विधायक नंद समेत अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनका हौसला अफजाई किया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक नंद ने कहा कि स्व बी एस भाटिया जी ने सरायपाली अंचल में खेलों को बढ़ावा देने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके योगदान को अमर बनाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ चौहान सेना द्वारा अंतरराज्यीय फुटबॉल प्रतियोगिता द्वितीय वर्ष कराया जा रहा है।
विधायक नंद ने कहा कि खेलों से हमारे जीवन में अनुशासन आता है और हम जीवन में सफल होने में मदद मिलती है।
प्रतियोगिता का पहला मैच ब्लू डायमंड सलोनी (सारंगढ़) वर्सेस पदमपुर (उड़ीसा) के बीच रोमांचक मैच हुआ। इस रोमांचक मैच में उड़ीसा की टीम को ब्लू डायमंड सारंगढ़ ने धूल चटाते हुए बड़ी जीत दर्ज की।
इसी तरह फुलझर इलेवन सराईपाली वर्सेस बीजेपुर में बीजेपुर ने जीत दर्ज की और यंग बॉयज़ रायगढ़ वर्सेस नुआपरा में नुआपरा ने जीत का परचम लहराया। जीवोदया एफसी अभनपुर रायपुर वर्सेस शर्धापाली में शर्धापाली की टीम ने रायपुर के खिलाड़ियों को पटखनी दी।
प्रतियोगिता का सेमीफाइनल कल बीजेपुर उड़ीसा वर्सेस शर्धापाली उड़ीसा, नुआपरा डिस्ट्रिक्ट उड़ीसा वर्सेस ब्लू डायमंड एफसी सलोनी सारंगढ़ के बीच खेला जाएगा। साथ ही महिला टीम भी टूर्नामेंट में भाग ली है जिसका रोमांचक मैच कल डीएलएफ रायपुर वर्सेस जे एल एफ अकैडमी रायपुर के बीच होगा।
विदित हो कि स्व बी एस भाटिया स्मृति अंतरराज्यीय फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 21 हजार रुपए नगद और कप, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 15 हजार रूपये नगद और कप प्रदान किया जाएगा। साथ ही अन्य पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के घुरउ चौहान, कैलाश तांडी, सतीश चौहान, हेमचंद हंसा, विजय चौहान, नरेश कुमार साहू, निर्मल प्रधान, सौरभ सतपथी, सिट्टू सलूजा, बबलू सरदार, विभिषण चौहान, दुष्यंत साहू, जयंत यादव, प्रियांशु चौहान समेत खेलप्रेमियों का विशेष योगदान रहा।




