सरायपाली
न्यायालय परिसर सरायपाली में आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु 14 मार्च कों शिविर का आयोजन

सरायपाली : न्यायालय परिसर सरायपाली में दिनांक 14 मार्च 2026 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है जिसमें स्वास्थ्य विभाग के द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु वंचित हितग्राहियों के लिए शिविर लगाया जाएगा ।स्वास्थ्य विभाग आम नागरिकों से अपील करता है कि इस शिविर में उपस्थित होकर अपना आयुष्मान कार्ड बनाएं एवं दूसरे को भी आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु प्रेरित करें उपरोक्त जानकारी खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी सह मीडिया प्रभारी टी आर धृतलहरे ने दी।




