ग्राम केंदुआ में आयोजित गणतंत्र यात्रा के समापन समारोह में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
गणतंत्र यात्रा से संविधान बचाने की लड़ाई हो रही मजबूत : भूपेश बघेल

सरायपाली : अंचल के ग्राम केंदुआ में आयोजित गणतंत्र दिवस के समापन समारोह में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलशामिल हुए।
केंदुआ पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बैंड बाजे गाजे और कर्मा नर्तक दलों के साथ भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, बाबा साहेब अम्बेडकर सहित महापुरुषों के छायाचित्र में पूजा अर्चना और माल्यार्पण कर किया गया।
समापन समारोह में सरायपाली विधायक चातुरी नंद, पूर्व मंत्री फूलझर स्टेट के राजा देवेंद्र बहादुर सिंह, राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त गिरीश देवांगन, पर्यटन आयोग के पूर्व सदस्य अंकित बागबाहरा, सन्नी अग्रवाल, कांग्रेस अध्यक्ष सरायपाली ग्रामीण पुष्पेंद्र पटेल, शहर अध्यक्ष आर एन आदित्य, वरिष्ठ कांग्रेस नेता तेजराम पटेल, पूर्व नपा अध्यक्ष अमृत पटेल, पूर्व मंडी अध्यक्ष सीता पटेल, महिला कांग्रेस नेत्री तीरिथ मानिकपुरी, जिला महामंत्री जयंत चौधरी,विधायक प्रतिनिधिगण मोहन लाल भोई, घसिया सिदार, रमेश पटेल, बिरंची बेताल, भरत मेश्राम मंचस्थ थे।
गणतंत्र यात्रा के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र यात्रा लोकतंत्र और संविधान बचाने की अहम कड़ी है। देश में आज संविधान खतरे में है, संविधान बचाने की इस लड़ाई में हम सबको भागीदारी निभाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की साय सरकार आरक्षण को कमजोर करने की साजिश रच रही है, साय सरकार ने ओबीसी आरक्षण को कम करने की साजिश रची है जिसका जवाब प्रदेश के ओबीसी वर्ग इस चुनाव में जरूर देगा। उन्होंने कहा कि संविधान बचाने की इस लड़ाई हम सबको मिलकर लड़नी है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने साय सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रदेश में किसान, मजदूर, आदिवासी, महिला, व्यापारी सहित हर वर्ग परेशान है। यह सरकार कोई नई योजना तो ला नहीं पा रही है बल्कि योजनाओं के नाम बदलने का काम कर रही है। उन्होंने इस सरकार को नेमचेंजर सरकार कहा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गणतंत्र यात्रा के शानदार आयोजन के लिए विधायक नंद की सराहना की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक चातुरी नंद ने कहा कि गणतंत्र यात्रा के माध्यम से हम हर क्षेत्र के हर गांव जाकर लोगों को गणतंत्र की महिमा बता रहे है और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर रहे है। उन्होंने कहा कि गणतंत्र यात्रा में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष योगदान देने वाले सभी का आभार व्यक्त किया है।
कार्यक्रम को पूर्व मंत्री फूलझर स्टेट के राजा देवेंद्र बहादुर सिंह ने भी संबोधित किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि राज्य में जब कांग्रेस की सरकार थी तब हमने हर वर्ग के लिए लोकहितकारी योजनाएं बनाई और सबका कल्याण किया।
वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान
कार्यक्रम में पूर्व सीएम भूपेश बघेल के हाथों वरिष्ठ कांग्रेस नेता विश्वनाथ नायक, रामदयाल पटेल, भगत राम बरिहा, नीलांबर सोनी, सुभाष पटेल, घनश्याम साहू, निर्मल प्रधान, नईम लखानी, साधुराम पटवारी सहित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का शाल और श्रीफल से सम्मानित किया।
युवा नेता अनिल पटेल की अगुवाई में ग़जमाला से हुआ स्वागत
केदुआं क्षेत्र के युवा कांग्रेस नेता अनिल पटेल की अगुवाई में युवा कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल का गज माला से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में ये रहे शामिल
कार्यक्रम में घनश्याम पटेल, नीलांबर सोनी, संतलाल बारीक, श्रवण पटेल , प्रमोद ग्वाल, परशु चौहान, रामदयाल पटेल, भीष्म देव पटेल, मनोज पटेल, प्रभात पटेल, नरेंद्र साहू, दूधनाथ साहू, पुरुषोत्तम साहू,लीलाकांत पटेल, सत्या भोई, राम नंदा, केशव अग्रवाल, दुष्यंत साहू, जयंत यादव सहित कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।




