
सरायपाली : थाना परिसर सरायपाली में आगामी पर्व होली एवं रमजान को लेकर को लेकर शांति समिति की बैठक एसडीएम सुश्री नम्रता चौबे की अध्यक्षता में एवं थाना प्रभारी सरायपाली की अगुवाई में आहूत किया गया, जिसमें एस डी एम महोदय सरायपाली ने बताया कि गुरुवार 13 मार्च को होलीका दहन होना है एवं 14 मार्च शुक्रवार को होली का त्यौहार मनाया जाएगा ,इसी दिन दोपहर को जुम्मे कि नमाज अदा कि जाएगी जिसके लिए दोनों समुदाय को त्यौहार को शांति एवं सद्भावनापूर्वक भाईचारे के साथ मनाने कि अपील कि और शांति भंग करने वाले पर सख्त कानूनी कारवाही करने का आश्वासन दिया , तथा त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से मनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देशदिए।
थाना प्रभारी सरायपाली अमित शुक्ला ने कहा कि होली के दौरान पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं जगह जगह पर पुलिस बल तैनात किए जाएंगे।असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। अगर किसी को कोई गड़बड़ी नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों में एसडीओपी सरायपाली ललिता मेहर, तहसीलदार श्रीधर पंडा, मनीषा देवांगन, नायब तहसीलदार हरिप्रसाद भोई, सीएमओ दिनेश यादव, नरेंद्र मार्कण्डेय उपस्थित थे, जिन्होंने भी उपस्थित लोगों से त्यौहार शांतिपूर्ण मनाने की अपील कि उपस्थित जनसमुदाय ने प्रशासनिक अधिकारियों को आश्वस्त कराते हुए प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाने हेतु पूर्ण सहयोग देने की बातें कहीं । तथा प्रशासनिक अधिकारियों को लोगों द्वारा त्यौहार के दिन तेज रफ्तार व शराब पीकर बाइक चलाने वालों पर कारवाही , होलिका दहन होने वाले जगहो पर विशेष रूप सुरक्षा उपलब्ध कराने, तथा होली के दिन शहर के तालाब में विशेष निगरानी कराने, भीड़ भाड़ वाली जगहों जैसे मार्केट आदि में कड़ी पेट्रोलिंग कराने की मांग कि जिसे उपस्थित अधिकारियों ने स्वीकार करते हुए आवश्यक चर्चा किए।
इस अवसर पर नगर पालिका सरायपाली के अध्यक्ष ,पार्षद गण, व्यापारी संघ, पत्रकार बंधु ,मुस्लिम जमात , विभिन्न सामाजिक संगठन एवं जनप्रतिनिधि , समाजसेवी भारी मीटिंग में उपस्थित रहे जिनमें कमल किशोर अग्रवाल, संजय अग्रवाल ,मुकेश अग्रवाल, तबारक हुसैन, अमृत पटेल ,प्रदीप गुप्ता, सुशील जैन, अमर बग्गा ,अब्दुल नईम लखानी , मंगता प्रधान, अभिनय शाह,रोहित प्रधान, विजय यादव, विनोद जैन ,दिनेश अग्रवाल ,सेवाराम अग्रवाल विवेक कर शर्मा ,गुड्डू जायसवाल, मयंक पाणिग्रही ,प्रखर अग्रवाल ,नीरज अग्रवाल करुणा सागर जाल, मुरलीधर बारिक, गजेंद्र सिंह ठाकुर ,अनिल वर्मा, देव प्रकाश चौधरी ,दीपक मखीजा ,विजय साहू ,युवराज गोस्वामी ,दलजीत सिंह बग्गा, विपिन उबोवेजा ,हेमंत प्रधान ,नितेश प्रधान, प्रदीप कुमार अग्रवाल, संजय सावडिया, आशीष सेन ,संजय गर्ग ,गंगाराम पटेल , राजेंद्र विपिन उपवेजा, रणवीर मेश्राम,जसपाल सलूजा आदि प्रबुद्ध नागरिक 70- 80 कि संख्या में शामिल रहे।




