सरायपाली

शास. प्राथ.शाला बिजातीपाली में नेवता भोज का आयोजन

सरायपाली : विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र मांझी, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी डी एन दीवान एवं विकासखंड स्त्रोत समन्वयक (समग्र शिक्षा) सरायपाली सतीश स्वरूप पटेल के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना अंतर्गत स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन देने के लिए नेवता का भोज का आयोजन किया जा रहा है। ग्राम पंचायत बिजतीपाली के नव निर्वाचित सरपंच हेतकुमारी नरेश पटेल द्वारा सरपंच पद के लिए शपथ ग्रहण करने के बाद शासकीय प्राथमिक शाला बिजातीपाली में आगमन पर बच्चों द्वारा ताली बजाकर और शिक्षकों के द्वारा पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। सरपंच बिजातीपाली के द्वारा शाला के सभी बच्चों को नेवता भोज में स्वल्पाहार के रूप में केला, मीठा और भजिया दिया गया। सभी बच्चों को अच्छे से पढ़ाई करने कहा तथा स्कूल के किसी भी समस्या हेतु तत्पर उपस्थित रहने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर नरेश पटेल, विजय शंकर पटेल, राम प्रसाद पटेल, गोकुल नायक, सोनी जी,पंचगण, प्रधान पाठक प्रेमशीला पटेल के द्वारा सरपंच को शाला परिवार की तरफ से धन्यवाद दिया गया।सहायक शिक्षक निर्मल कुमार मेहेर और सुशील कुमार नायक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING