सरायपाली

शास. उच्च. प्राथ . शाला बानीगिरोला में विदाई समारोह में नेवता भोज का आयोजन

सरायपाली : विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र मांझी, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी डी एन दीवान एवं विकासखंड स्त्रोत समन्वयक (समग्र शिक्षा) सरायपाली सतीश स्वरूप पटेल के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना अंतर्गत स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन देने के लिए नेवता भोज का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में शासकीय उच्च. प्राथ. शाला बानीगिरोला में मिडिल स्कूल के समस्त स्टॉफ द्वारा कक्षा 8वीं के विद्यार्थियों के बिदाई कार्यक्रम के उपलक्ष्य में उच्च प्राथमिक एवं प्राथमिक शाला के सभी बच्चों को नेवता भोज कराया गया l नेवता भोज में बच्चों को चावल, दाल ,मटर पनीर सब्जी, टमाटर चटनी, सलाद, पापड़ ,जलेबी दिया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि संकुल प्रभारी प्राचार्य बी. एस. भोई सर , संकुल समन्वयक पाल सिंह बंजारे शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नवीन पटेल, पालकगण , उच्च प्राथमिक संस्था प्रमुख प्रतिभा चौधरी,शिक्षक ईश्वरी तिवारी, दीपक मिश्रा, विजिता प्रधान, प्राथमिक प्रधान पाठक अमृता पटेल, शिक्षिका कमला प्रधान एवं सभी बच्चे उपस्थित थे। शाला परिवार द्वारा कक्षा 8वीं के समस्त विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई l उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी दुर्वादल दीप ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING