सरायपाली

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा का राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न 

सरायपाली: मध्य प्रदेश के के ऐतिहासिक शहर इंदौर में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ स्वप्न कुमार घोष की अध्यक्षता विगत दिनों सम्पन्न हुई। बैठक में पूरे भारतवर्ष से सभी राज्यों के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष, युवा प्रदेश अध्यक्ष, महिला प्रदेश अध्यक्ष सहित राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों ने नए शिरकत की। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष दादा जगदीश यादव एवं राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बलवीर सिंह की अगवाई एवं दिशा निर्देशन में भव्य एवं शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय संरक्षक व पूर्व मंत्री वासनभाई अहीर, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व सांसद श्याम सिंह यादव, शताब्दी समारोह अध्यक्ष सत्य प्रकाश यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बहन कलावती देवी, चौधरी जगराम यादव पूर्व विधायक, गोरेलाल यादव पूर्व आईएएस, पीतांबर दास, विशन यादव, गोविंद भाई कांगड़, पूर्व मंत्री विधायक सचिन यादव, नवनियुक्त राष्ट्रीय मुख्य महासचिव आनंद प्रकाश यादव, राष्ट्रीय महासचिव रमेश राव पायलट, दिनेश यादव, मनोज यादव, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष जय भगवान यादव डिप्टी मेयर एमसीडी, राजस्थान कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव, राष्ट्रीय सचिव डी आर यादव, मंजू यादव, मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष अवधेश प्रताप यादव, गुना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर किशन यादव, ग्वालियर हाई कोर्ट पीठ के उप महाधिवक्ता राजेंद्र यादव एडवोकेट,हाई कोर्ट पीठ के उप महाधिवक्ता राजेंद्र यादव एडवोकेट, हरियाणा युवा अध्यक्ष पवन यादव, लीगल सेल को कन्वीनर सुधाकर कुलवंत एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट भुनेश्वर यादव, एस डी यादव, डी आर यादव, ममता यादव, रामशरण यादव सहित कई अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारी और गणमान्य व्यक्ति, अनेकों प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने शिरकत की।

बैठक में रेजांगला यात्रा की समीक्षा और आगे की रूपरेखा, जातिगत जनगणना, अहीर रेजिमेंट सहित अनेको मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई और राष्ट्रीय संगठन को पुनर्गठन करने का भी प्रस्ताव रखा गया।माननीय श्री ओ पी चौधरी जी मंत्री छत्तीसगढ़ शासन को साधुवाद दिया।

उक्त प्रेस विज्ञप्ति एवं जानकारी अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी नरेन्द्र कुमार यादव ने दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING