सरायपाली

विधायक चातुरी नंद ने जोगनीपाली में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

सरायपाली : क्षेत्रीय विधायक चातुरी ने ग्राम जोगनीपाली में आयोजित शिवा क्लब फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। विधायक चातुरी नंद के फुटबॉल ग्राउंड पहुंचने पर आयोजक टीम और ग्रामीणों ने बाजे गाजे के साथ स्वागत किया। विधायक श्रीमती नंद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त की और फुटबॉल खेलकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया।

इस अवसर पर खिलाड़ियों और ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए विधायक चातुरी नंद ने कहा कि यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि जिस फुटबॉल लीग को देखते हुए मैं बड़ी हुई आज उसका शुभारंभ करने का अवसर मुझे प्राप्त हुआ। फुटबॉल प्रतियोगिता का यह 38वाँ साल है जो कि बेहद ही गौरव की बात है। खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने मैं हमेशा से प्रयास करती आई हूं और आगे भी करती रहूंगी।

उन्होंने फुटबॉल खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए आयोजन समिति को शानदार आयोजन के लिए बधाई दी।

इस अवसर पूर्व पार्षद सुरेश भोई, विधायक प्रतिनिधि अरमान हुसैन, पंकज बीसी, मनोहर खाखा, जयंत यादव, मिलाप चौहान, प्रियांशु चौहान सहित महिला समूह के सदस्य, फुटबॉल खिलाड़ी तथा अंचल के खेलप्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING