युवा पीढ़ी हो रही बर्बाद,जुआ सट्टा के ख़िलाफ़ संगम ने खोला मोर्चा
युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा:- प्रखर

सरायपाली : ज़िले सहित सराईपाली शहर एवं ग्रामीण छेत्रों में बड़ी संख्या में युवा पीढ़ी जुए सट्टे की गिरफ़्त में फ़सते जा रही है जुआ सट्टा खिलाने वाले लोग विभिन्न प्रकार के प्रलोभन देकर युवाओ को जूए सट्टे के जाल में फ़सा रहे है जिससे युवा पीढ़ी ही नहीं उनके परिवार को भी आर्थिक मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है जो कही ना कही और नये नये अपराधों को जन्म देता है लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए संगम सेवा समिति के संस्थापक प्रखर अग्रवाल ने जुआ सट्टा के ख़िलाफ़ युवाओ को जागरूक कर जुआ सट्टा खिलाने वालो के ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्यवाही कराने का निर्णय लिया है प्रखर अग्रवाल ने कहा है कि जो व्यक्ति अपने आस पड़ोस में चल रहे जुआ सट्टा खेलने खिलाने के सबूत संगम समिति को उपलब्ध कराता है उसे समिति की ओर से नगद 11000 का इनाम दिया जाएगा । साथ ही प्रखर ने जुआ सट्टा में लिप्त लोगो को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि युवा परिवार समाज के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना बंद करे अब सराईपाली विधानसभा में युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।




