सरायपाली

केना में भव्य कलश यात्रा के साथ राधाकृष्ण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का हुआ आगाज

हजारों की संख्या में पीत वस्त्रधारी महिलाओं,युवतियों ने उठाया कलश

सरायपाली/बसना : ग्राम केना में भव्य राधाकृष्ण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के प्रथम दिवस मंदिर परिसर से गाँव की गलियों से होते हुए दर्री ताताब तक बाजे-गाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई।पीत वस्त्र धारी हजारों महिलाओं के साथ युवतियों ने कलश उठाया।यात्रा के दौरान श्रध्दालुओं द्वारा लगाए लगाए जा रहे राधे-कृष्ण की जयकारे से पूरा वातावरण कृष्णमय हो गया।दूर-सुदूर तथा विभिन्न पंचायतों से आई हुई महिलाएँ हुलहुली और जयकारे के साथ चल रही थी।जिस रास्ते से कलश यात्रा गुजर रही थी वह लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र बनी रही।कलश यात्रा दर्री तालाब पहुँची और वहाँ से मंत्र से अभिसिंचित जल कलश में भरा गया।विद्वतजनों ने मंत्रोच्चार के बीच कलश की स्थापना कराई।इस अवसर पर मुख्य यजमान सुन्दर लाल पटेल ग्राम गौंटिया,मंदिर अध्यक्ष,टिकेश्वर साहू,उपाध्यक्ष नरोत्तम भोई,सरपंच प्रतिनिधि, रामरतन पटेल,सांसद प्रतिनिधि, विजय चौधरी मंत्री किसान मोर्चा, टिकेश्वर पटेल,तिरिथलाल पटेल ने सम्पूर्ण धार्मिक कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से किया।कुल पुरोहित पंडित खिरोद्र कर,पंडित विद्याधर दास,यज्ञाचार्य पं.त्रिलोचन कर,जोगेंद्र दास,अजय दास,सुभाष मिश्रा,ब्रह्मप्रकाश कर ने विधिवत वैदिक रीति-नीति के अनुसार पूजन करवाया।इस धार्मिक कार्यक्रम से क्षेत्र में भक्ति रस की अविरल सरिता प्रवाहित होती रही।स्थानीय निवासियों और आयोजन समिति के सदस्यों,कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया और धर्म प्रेमियों,श्रद्धालुओं का स्वागत किया।कार्यक्रम का कुशल संचालन वंदेमातरम् सेवा संस्थान छ.ग.के उपाध्यक्ष केना निवासी जन्मजय नायक कर रहे हैं।दिव्य प्रेम,सर्वोच्च भक्ति और ईश्वर के साथ आत्मा के मिलन का प्रतीक यह धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम,महाभंडारे के साथ निरंतर पाँच दिन तक चलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING