सरायपाली

लमकेनी निवासी रामकृष्ण नायक के पेट में स्थित ट्यूमर का सफल इलाज, परिजनों ने भारती हॉस्पिटल प्रबंधन को जताया आभार

डॉ मोहनराज एवं उनकी पूरी टीम को इस जटिल ऑपरेशन की सफलता पर बधाई : डॉ. कुलदीप वशिष्ठ

सरायपाली : पेट दर्द से पीड़ित लमकेनी का एक व्यक्ति दर्द से कहराते हुए शहर के एक निजी अस्पताल में गया जब सीटी स्कैन व अन्य रिपोर्ट देखने पर जानकारी हुई की उसके आंत में रुकावट है। बड़े अस्पतालों में होने वाले जटिल ऑपरेशन को भारती हॉस्पिटल के डां मोहन राज लेप्रोस्कोपी सर्जन की टीम ने 6 घंटा में सफल ऑपरेशन किया। जिससे मरीज को नया जीवनदान मिला। जिसे उपचार उपरांत छुट्टी भी दे दी गई है।

जानकारी अनुसार लमकेनी निवासी रामकृष्ण नायक उम्र 60 वर्ष 3 माह से पेट दर्द से परेशान था और पेट दर्द की समस्या को लेकर शहर के भारती हॉस्पिटल गया। जिसका सोनोग्राफी करने पर डॉक्टर वशिष्ठ ने आंत में ट्यूमर होने की जानकारी दी,जिसका सिटी स्कैन करने पर पुष्टि हुई। डॉ मोहन राज और उनकी टीम के द्वारा 6 घंटा ऑपरेशन किया गया और 2 मीटर लंबा आंत के ट्यूमर को ऑपरेशन के बाद निकाला गया। मरीज को डिस्चार्ज किया गया। जो बड़े अस्पतालों में इस तरह के जटिल ऑपरेशन किया जाता है वह ऑपरेशन भारती हॉस्पिटल में सफलतापूर्वक किया गया। जिससे मरीजों का भी विश्वास अस्पताल के प्रति बढ़ा है। ऑपरेशन के बाद मरीज को पेट दर्द की समस्या से भी निजात मिल गई है। मरीज के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन को सफल इलाज के लिए धन्यवाद दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING