महासमुंदसरायपाली

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज का विधायक चातुरी नंद के नेतृत्व में हुआ जोरदार स्वागत

सरायपाली घंटेश्वरी मंदिर के समीप कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ किया स्वागत

महासमुंद/सरायपाली : रायगढ़ प्रवास के दौरान सरायपाली आगमन पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज का क्षेत्रीय विधायक चातुरी नंद के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। स्वागत पश्चात कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज न्यू विश्राम गृह पहुंचे और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से संगठन के कई अहम विषयों पर चर्चा की।

इस दौरान पूर्व नपा अध्यक्ष अमृत पटेल, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आर एन आदित्य, ग्रामीण अध्यक्ष पुष्पेंद्र पटेल, महिला नेत्री दीपांजलि बारीक, सीता पटेल, हेमा श्रीवास, जयकुमारी नायक, कमल अग्रवाल, परमानंद नायक, सुरेश पटेल,गोपाल अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि भरत मेश्राम, दीपक साहू, पूर्व पार्षद सुरेश भोई, अरमान हुसैन, पार्षद रमीज रजा, पंकज बीसी, अनस खान, केशव अग्रवाल, राजेंद्र यादव, जयंत यादव, दुष्यंत साहू, सहित वरिष्ठ नेता एवं कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING