सरायपाली
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज से भेंट मुलाकात

सरायपाली : आज दिन सोमवार को शाम 7 बजे केंजुवा रोड नवीन विश्राम गृह में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज जी का आगमन हुआ। सारंगढ़ रायगढ़ प्रवास के दौरान कुछ देर के लिए कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ ने भेंट मुलाकात किए। प्रदेश अध्यक्ष से राजेन्द्र कुमार यादव राजू जिला महामंत्री कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग महासमुंद ने मुलाकात किया एवं गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किए। इस अवसर पर सरायपाली विधायक श्रीमती चातुरी नंद एवं कांग्रेस पदाधिकारी व भारी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।




