महासमुंदसरायपाली

शाला प्रवेश उत्सव नई उमंग के साथ मनाया गया

महासमुंद/सरायपाली :  विनय कुमार लंगेह (आई.ए.एस.) कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक समग्र शिक्षा जिला महासमुन्द के निर्देशन एवं नम्रता चौबे (आईएएस) अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सरायपाली के मार्गदर्शन में स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ठ विद्यालय सरायपाली में शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी महासमुन्द विजय कुमार लहरे,जिला स्तरीय प्रभारी अधिकारी रेखराज शर्मा(डीएमसी),डाइट व्याख्याता किरण कन्नौजे,सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी अंजली बरमाल,एपीसी संपा बोस एवं वि.खं.प्रभारी अधिकारी प्रकाशचंद्र मांझी (बीईओ),सेक्टर प्रभारी अधिकारी सतीश स्वरूप पटेल (बीआरसीसी), बीआरसीसी बसना पूर्णानंद मिश्रा,सेजेस प्राचार्य मनोज पटेल की गौरवमई उपस्थिति में “शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम” का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा ज्ञान की देवी सरस्वती माता के तैल्य छायाचित्र पर पूजन अर्चन माल्यार्पण कर किया गया।

नवप्रवेशी स्कूली विद्यार्थियों को डीईओ एवं डीएमसी एवं अतिथियों ने तिलक लगाकर,पुष्पगुच्छ भेंटकर,मुंह मीठा कराकर प्रथम दिवस स्वागत किया गया तथा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों – अभिवादन प्रधान (चेस प्लेयर),तनुष्का नायक,महक गर्ग को बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

सेजेस प्राचार्य मनोज पटेल द्वारा स्वागत भाषण दिया गया एवं स्कूल की गतिविधियों,उपलब्धियों,जरूरतों के संबंध में सारगर्भित जानकारी दिया गया।

जिला शिक्षा अधिकारी जिला महासमुन्द विजय कुमार लहरे ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए सर्वप्रथम नवप्रवेशियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और निरंतर प्रगति करने मन लगाकर पढ़ाई करने प्रेरित किया।साथ ही उन्होंने ट्राई पोलर सिस्टम पर चर्चा करते हुए इसके तीन प्रमुख स्तम्भ विद्यार्थी,पालक,शिक्षक की शिक्षा में भूमिका को स्पष्ट किया।

विद्यार्थियों को सीखने के इस गोल्डन समय का सदुपयोग कर सजगता के साथ उपलब्धि हासिल करने प्रोत्साहित किया।

नियमित स्वाध्याय कर कठिनाइयों के क्षेत्र का चिन्हांकन करके स्कूल आने और विषय शिक्षक से मिलकर समस्या समाधान करने की बात कही। और शिक्षकों की महत्ता पर प्रकाश डाला। बच्चों को पढ़ाई के लिए समय का प्रबंधन करने और पढ़ाई में अधिक समय लगाने पर जोर दिया।लगातार अभ्यास करने, नियमित लेखन कर लिपि सुधार हेतु प्रेरित किया और “मेरा स्वच्छ विद्यालय,मेरी जिम्मेदारी” को साकार करने सुझाव दिया।

स्कूल लैब में बच्चों को प्रेक्टिकल नियमित कराकर नवाचार के लिए वैज्ञानिक सोच में अभिवृद्धि करने की जरूरत पर बल दिया।

 

डीएमसी रेखराज शर्मा ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को जिज्ञासु बनने और नियमित शिक्षकों को विषयगत प्रश्न पूछने और समाधान पाने के लिए प्रेरित किया।

 

सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी अंजली बरमाल ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को खेल की महत्ता बताई और खेल जगत में दिए जाने सम्मान की जानकारी देते हुए पढ़ाई के साथ साथ खेलों में भी भागीदारी देने पर जोर दिया।

कार्यक्रम संचालन व्याख्याता नरेश पटेल एवं आभार प्रदर्शन प्रधान पाठक यशवंत कुमार चौधरी द्वारा किया गया।

 

शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में सीएसी कामता पटेल एवं सेजेस स्टॉफ,विद्यार्थियों आदि की उपस्थिति रही।

इसी प्रकार विकासखंड शिक्षा अधिकारी सरायपाली प्रकाशचंद्र मांझी के नेतृत्व में पूरे सरायपाली विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों में उत्साह के साथ शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी सरायपाली प्रकाशचंद्र मांझी ने प्राथमिक शाला चकरदा,उच्च प्राथमिक चकरदा, शासकीय प्राथमिक शाला शास्त्रीनगर,पीएमश्री शासकीय प्राथमिक शाला झिलमिला, प्राथमिक शाला सिरबोड़ा, शास.उ.मा.वि. किसड़ी,सेजेस सरायपाली का निरीक्षण करते हुए आयोजित शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में सहभागिता दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING