महासमुंदसरायपाली

सरायपाली की बेटी ने बढ़ाया मान: राजिम कुंभ कल्प के मुख्य मंच पर लिली चौहान की शानदार कथक प्रस्तुति

महासमुंद/सरायपाली : छत्तीसगढ़ के प्रयागराज के नाम से प्रसिद्ध राजिम एक बार फिर धर्म, आस्था और सनातन संस्कृति के विराट संगम का साक्षी बनने जा रहा है। माघ पूर्णिमा 1 फरवरी से महाशिवरात्रि 15 फरवरी 2026 तक राजिम कुंभ कल्प 2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष भी कुंभ कल्प का आयोजन नए मेला स्थल चौबेबांधा, राजिम में किया जा रहा है। राजिम कुंभ कल्प आयोजन को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। संगम क्षेत्र में अलग-अलग अस्थायी कुंड बनाए गए हैं, जहां साधु-संतों के स्नान की व्यवस्था रहेगी।

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में स्थित राजिम के पवित्र त्रिवेणी संगम तट पर आयोजित राजिम कुंभ कल्प मेला 2026 के अंतर्गत श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के मनोरंजन के साथ-साथ लोक-संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से मुख्य मंच पर प्रतिदिन शाम 5 बजे से विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों में छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए ख्याति प्राप्त कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत लोक मंच, कथक, लोक नृत्य, भरतनाट्यम, रामलीला, ओडिसी नृत्य, सुगम संगीत, जसगीत, जगराता, लाफ्टर शो एवं वादन-गायन जैसी अनेक विधाओं की प्रस्तुति दी जाएगी।
इसी तरम्यता मे सरायपाली से श्रीमती पुष्पलता चौहान उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा जी की सुपुत्री सुश्री लिली चौहान (कथक नृत्यांगना) पी एच डी शोधार्थी इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ की शानदार प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया आयोजक द्वारा उन्हे मोमेटो व प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया ।
इस परफार्मेंस पर उन्होंने तबला वादक – अवध सिंह ठाकुर गुरुजी, हारमोनियम रोशन भैया का धन्यवाद ज्ञापित किया साथ ही उन्होंने कहा की मेरे इस नृत्य परफॉर्मेंस के लिए मेरा साथ देने और मुझे हिम्मत देने वाले हर एक का दिल से शुक्रिया अदा करना चाहती हूँ मैं शानदार मौके और उनके बेहतरीन इंतजाम के लिए जाने-माने ऑर्गनाइज़र का दिल से शुक्रिया अदा करती हु । मेरे गुरुओं और मेंटर्स का दिल से शुक्रिया जिनके गाइडेंस और आशीर्वाद ने मेरी कला को आकार दिया और मेरे सफ़र को मजबुत किया । मैं अपने परिवार और दोस्तों का उनके लगातार मोटिवेशन और इमोशनल सपोर्ट के लिए सच में शुक्रगुजार हु, मैं ऑडियंस के प्यार, तालियों और हिम्मत बढाने के लिए भी दिल से शक्रिया अदा करती हूँ – एक आर्टिस्ट के तौर पर यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। एक बार फिर, इस पल को यादगार और खास बनाने के लिए आप सभी का शुक्रिया । इस पूरे कार्यक्रम मे पुष्पलता चौहान उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा छ ग उपस्थित रही ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING