

महासमुंद/सरायपाली: रायपुर पहुंचकर अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्ष गण मंत्री गजेंद्र यादव से मिलकर उनको मंत्री बनने पर कोटि कोटि बधाई दिए …. मंत्री ने बहुत ही विनम्रता एवं सहजता के साथ बधाई स्वीकार करते हुए कहा कि…यथा संभव हो सके यादव समाज एवं पिछड़े वर्ग के उन्नति एवं छत्तीसगढ़ के विकास के लिए निरंतर कार्य करता रहूँगा….. साथ ही समाज के पदाधिकारीयों ने मंत्री से अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के द्वारा एक सम्मान समारोह आयोजित कर मंत्री को सम्मानित करने का निवेदन किया जिस पर उन्होंने सहमति प्रदान की है….. यह कार्यक्रम रायपुर में आयोजित होगा..
जिला अध्यक्ष विनोद यादव ने अपने वक्तव्य में कहा है कि 35 लाख की आबादी रखने वाले कर्मठ यादव समाज के प्रतिनिधि के रूप में गजेंद्र यादव को मंत्रिमंडल में शामिल करके विष्णुदेव साय की सरकार में निश्चित तौर पर यादव समाज को सम्मान दिया है….इसके लिए हम छत्तीसगढ़ प्रदेश की यादव समाज सरकार को भी कोटि-कोटि साधुवाद प्रेषित करते हैं…. संख्या बल के आधार पर भविष्य में भी राज्य सरकार के निगम मंडल एवं अन्य आयोग में यादव समाज के प्रतिनिधियों को यथोचित स्थान मिले ऐसा हम सरकार से मांग भी करते हैं…..
मंत्री से मिलने के पश्चात रायपुर में ही कुशा भाऊ ठाकरे पहुंचकर मध्य क्षेत्र के संगठन मंत्री सम्माननीय अजय जमवाल से भी अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश पदाधिकारियों ने सौजन्य भेटकर गजेंद्र यादव को मंत्रिमंडल में शामिल करने हेतु साधुवाद देकर आभार प्रकट किया.. साथ ही सभी पदाधिकारी ने उनसे निवेदन किया कि वर्तमान समय में यादव समाज के सैकड़ो हजारों कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की हिंदुत्व एवं राष्ट्रवाद की विचारधारा के साथ जुड़े हुए हैं ऐसे कार्यकर्ताओं को भी संगठन एवं पार्टी अपने विभिन्न दायित्वों को सौंप कर यादव समाज को सम्मान देने की कृपा करें.. मंत्री गजेंद्र यादव एवं श्री जामवाल से सौजन्य भेंट करने वालों में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रमुख महासचिव राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग संघ नरेन्द्र कुमार यादव सरायपाली, प्रदेश उपाध्यक्ष रामाश्रय यादव के साथ-साथ विनोद यादव जिला अध्यक्ष महासमुंद राहुल यादव जिला अध्यक्ष रायपुर संजय यादव प्रदेश कार्य समिति पवन यादव कार्यकारी जिला अध्यक्ष महासमुंद एस के हंस रामखेलावन यादव राजेंद्र कुमार यादव राजू एवं युवा यादव महासभा से कुबेर यादव खल्लारी प्रमुख रूप से रहे. खल्लारी प्रमुख एवं पिछड़ा वर्ग समाज से साखीराम पटेल उपस्थित थे।




