सरायपाली

ग्राम सिरशोभा में श्री राम कथा महोत्सव का भव्य आयोजन

सरायपाली : ग्राम सिरशोभा में धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण के मध्य श्री राम कथा महोत्सव का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जा रहा है। यह तीन दिवसीय आयोजन 4 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होकर 6 अप्रैल 2026 तक चलेगा।

कार्यक्रम की शुरुआत 4 अप्रैल 2026,शाम 04 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। इसके पश्चात 5 अप्रैल 2026 दोपहर 03 बजे से श्री राम कथा का वाचन प्रारंभ किया जाएगा। कथा का वाचन सुप्रसिद्ध कथा वाचक जय गुरुदेव मानस परिवार श्री कामता प्रसाद शरण जी कुड़ेरादादर(छुरा) जिला गरियाबंद छत्तीसगढ़ के द्वारा किया जाएगा, जो अपने ओजस्वी एवं भावपूर्ण प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को राम कथा का रसपान कराएंगे।

कार्यक्रम का समापन 6 अप्रैल 2026 ,दोपहर 03 बजे कथा वाचन के पश्चात पूर्णाहुति विधिवत पूजन एवं विशाल भंडारा के साथ किया जाएगा। जिसमें क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है।

आयोजन समिति ने समस्त ग्रामवासियों एवं आसपास के श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर श्री राम कथा का श्रवण करें एवं धर्म लाभ प्राप्त करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING