महासमुंदसरायपाली

न्यू भारती हॉस्पिटल सरायपाली में किया गया घुटने का सफलतापूर्वक प्रत्यारोपण , 70 वर्षीय मारिज़ को मिली नई जिंदगी

मरीजों की स्वास्थ्य हमारी पहली प्राथमिकता :- डॉ कुलदीप वशिष्ठ 

महासमुंद/सरायपाली : अगर अब आप किसी स्वास्थ्य संबंधी बड़ी समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको शहर से कहीं बाहर जाने की आवश्यकता नहीं क्योकि न्यू भारती हॉस्पिटल सरायपाली में अब सभी प्रकार की स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं का इलाज एक ही छत के निचे संभव है, इसी कड़ी में कुछ दिन पूर्व घुटने के समस्या से ग्रसित एक 70 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति अस्पताल पहुंचे जो काफ़ी दिनों से घुटने के दर्द से परेशान थे और चलने फिरने में भी उनको बहुत तकलीफ होती थी।

किन्तु जब उन्होंने ईलाज के लिए न्यू भारती हॉस्पिटल कों चुना, तो उनको अपने घुटने के समस्या के लिए रायपुर, विशाखापट्टनम जैसे बड़े शहरों की और जाने की कोई आवश्यकता नहीं हुई। क्योकि इसके पश्चात् यहां पर उनका सम्पूर्ण ईलाज़ संभव हो पाया। इस प्रत्यारोपण को डॉ सौरभ खरे और डॉ त्रिपाठी के द्वारा सफलतापूर्वक  किया गया। इसी कड़ी में भारती हॉस्पिटल सरायपाली संपर्क करने पर डॉक्टर कुलदीप वशिष्ठ ने कहा की मरीज की स्वास्थ्य संबंधी समस्या एवं उस दौरान उनका पूरा ख्याल रखना हमारी पहली प्राथमिकता है जिसे हम बखूभी निभाते हैं, यह इलाज मरिज एवं उसके परिवार वालों के लिए काफी अच्छा अनुभव रहा क्योंकि वह सभी जगह से हताश हो चुके थे, और न्यू भारती हॉस्पिटल में उन्होंने अपना सफल इलाज करवाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING