महासमुंदसरायपाली

शासकीय प्राथमिक शाला खम्हारपाली में नेवता भोज का आयोजन

महासमुंद/सरायपाली : विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी सी पटेल,सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी डी एन दीवान एवं विकासखंड स्त्रोत समन्वयक समग्र शिक्षा देवानंद नायक के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री शक्ति पोषण योजना अंतर्गत स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन देने के लिए नेवता भोज का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला खम्हारपाली, विकासखंड सरायपाली,जिला महासमुंद में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के शिक्षाविद शैलेंद्र साहू के पिता स्वर्गीय श्री सुखदेव साहू (एसडीओ) फॉरेस्ट की 15 वीं पुण्यतिथि पर नेवता भोज का आयोजन किया गया। शाला परिवार की ओर से श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए आभार प्रकट किया गया। इस अवसर पर प्रधान पाठक लोकेश कुमार पात्र ,सहायक शिक्षक प्रशांत कुमार साहू, हेमसागर नाग एवं बच्चे उपस्थित थे। उक्त जानकारी शिक्षा विभाग मीडिया प्रभारी दुर्वादल दीप ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING