सरायपाली

शासकीय कन्या उच्च प्राथमिक शाला तोरेसिंहा में गणपर्व एवं पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया

सरायपाली : शासकीय कन्या उच्च प्राथमिक शाला तोरेसिंहा में 76 वें गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।बच्चे एवं पालकों का हुजूम प्रातः 7:30 बजे ध्वजारोहण कर प्रभात फेरी ग्राम भ्रमण देश भक्ति नारों भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय जवान जय किसान, महात्मा गांधी की जय, सुभाष चंद्र बोस की जय, भगत सिंह की जय से गगन गूंजने लगा। प्रभात फेरी गांव की गलियों में भ्रमणकर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक तोरेसिंहा प्रांगण पहुंचा। जहां छात्राओं के द्वारा आपसी सहयोग,तालमेल, सामंजस्य का परिचय देते हुए पिरामिड बनाकर देश प्रेम की भावना का संकेत दिया। उक्त कार्यक्रम संकुल समन्वयक एवं प्रधान पाठक चंद्रहास पात्रो, ओम प्रकाश छत्रपति के दिशा निर्देशन में शिक्षक विवेक प्रधान,संजीत कुमार पात्रो, संजय भोई के द्वारा छात्रों को प्रशिक्षित किया गया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गिरधारी साहू, विशिष्ट अतिथि महेंद्र महापात्र, प्रमोद प्रधान शिक्षक,अरुण प्रधान प्रधान पाठक, चंद्रहास पात्रो संकुल समन्वयक, शिक्षक ओम प्रकाश छत्रपति,संजीत पात्रो, संजय भोई,विवेक प्रधान की उपस्थिति में संपन्न हुआ।इस कार्यक्रम के उपलक्ष्य में शिक्षक स्व.रसिक प्रधान की स्मृति में उनके सुपुत्र प्रधान पाठक बोन्दा ग्राम तोरेसिंह द्वारा शाला को विज्ञान में नवाचार के लिए टेलीस्कोप भेंट किया गया एवं बच्चों को टेलिस्कोप द्वारा शिशुपाल पर्वत दिखाकर उत्साहित किया गया।प्रधान पाठक चंद्रहास पात्रो द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING