महासमुंदसरायपाली

शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा में बाल दिवस एवं FLN मेला का भव्य आयोजन

महासमुंद/सरायपाली : शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए, शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा में “बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान (FLN) मेला 2025 एवं बाल दिवस का सफल आयोजन किया गया। सर्वप्रथम अतिथियों,शिक्षकों एवं बच्चों के द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू के छाया चित्र की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रधान पाठक दुर्वादल दीप ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका दिवस पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उत्तरा नायक एवं सहायिका रुकणी दास का पुष्प गुच्छ, नारियल से सम्मान किया गया।”करके देखबो, सीख के रहीबो” (करके देखेंगे, सीख कर रहेंगे) के प्रेरणादायक नारे के साथ आयोजित इस मेले का मुख्य उद्देश्य बच्चों में सीखने की प्रक्रिया को खेल, अनुभव और आनंद से जोड़ना था।

​यह मेला बच्चों द्वारा बच्चों के लिए तैयार किया गया था, जहाँ सीखने को एक उत्सव के रूप में प्रस्तुत किया गया। मेले की मुख्य विशेषताओं में बालवाड़ी हिंदी, गणित एवं अंग्रेजी विषयों के आकर्षक स्टॉल शामिल थे। बच्चों ने स्वयं सीखने वाली खेल-आधारित गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

​मेले का एक विशेष आकर्षण “ऑटो मोड स्टॉल” माध्यम से बच्चों ने स्वयं सीखने का अनुभव प्राप्त किया। हर गतिविधि में “सीखो, खेलो, दिखाओ” के सिद्धांत का पालन किया गया, जिससे बच्चों में सीखने के प्रति उत्साह और जिज्ञासा बढ़ी। FLN मेला के आयोजन पर नेवता भोज का आयोजन किया गया।

​ पलकों ने इस आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की और बताया कि यह मेला बच्चों की रचनात्मकता और सीखने की क्षमता को बढ़ाने में सहायक सिद्ध हुआ है। अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया और इस सीखने के उत्सव को सफल बनाया।

​इस आयोजन से यह संदेश स्पष्ट हुआ कि “जहाँ सीखना है उत्सव – वहीं शिक्षा है जीवंत ” यह पहल निश्चित रूप से बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरपंच ग्राम पंचायत दमोदरहा ताराबाई चौहान,अध्यक्षता शाला प्रबंधन एवं विकास समिति उपाध्यक्ष सरस्वती चौहान ने की। कार्यक्रम में लक्ष्मी भोई, मंदाकिनी भोई, सुरेंद्री भोई, बिलासिनी चौहान, जमुना बरिहा, पदमा यादव, प्रतिमा विश्वकर्मा,अक्षय कुमार भोई,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उत्तरा नायक,सहायिका रुकणी दास, प्रधान पाठक दुर्वादल दीप, सहायक शिक्षक राजकुमार भोई एवं बच्चे उपस्थित थे। सभी ने FLN मेला के सफल आयोजन के लिए विद्यालय की प्रशंसा की और आगे भी बच्चों के लिए निरंतर इस प्रकार के कार्यक्रम के आयोजन की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन सहायक शिक्षक राजकुमार भोई ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING