सरायपाली

ग्राम भ्रमण कर ‘वन्दे मातरम’ दिवस मनाया गया

सरायपाली : शासकीय उच्च प्राथमिक शाला रिमजी, संकुल- सिंघोडा, विकासखंड – सरायपाली में अध्यनरत समस्त छात्र-छात्राओं और शिक्षकों द्वारा शाला में राज्य शासन के निर्देशानुसार 24 जनवरी को वन्दे मातरम दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया जिसमें पदस्थ शिक्षक डोलामणि चौहान, कमल नारायण भोई और प्रभारी प्रधान पाठक ओम प्रकाश साव द्वारा ‘वन्दे मातरम’ गीत के प्राचीन इतिहास तथा स्थाई महत्व पर प्रकाश डाला गया । राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के अर्थ पर पुनः व्याख्यान किया गया साथ में छात्रों द्वारा अपने ज्ञान अर्जन कर ‘वंदे मातरम’ दिवस के प्राचीन इतिहास पर वाचन किया गया। ग्राम रिमजी के मध्य भाग मंडली में छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों द्वारा भ्रमण कर रैली निकला गया। ग्राम मध्य मंडली में सभी ग्राम वासियों तथा निशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला में उपस्थित सभी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ राष्ट्रीय गीत का गायन किया गया। ग्राम में सभी छात्र-छात्राओं द्वारा वंदे मातरम दिवस के उपलक्ष में ‘वन्दे मातरम’ गीत पर छात्र-छात्राओं द्वारा गीत के इतिहास एवं महत्व का वाचन लाउड स्पीकर के माध्यम से किया गया सभी ग्राम वासियों का विशेष सहयोग रहा। इसी प्रकार शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा में वंदे मातरम दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रधान पाठक दुर्वादल दीप ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के इतिहास एवं महत्व को बताया। बच्चे,पालक एवं प्रबंध समिति के सभी सदस्यों ने वंदे मातरम गीत गाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING