सरायपाली
Trending

बैगलेश डे पर चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

बैगलेश डे पर चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

सरायपाली: जिला कलेक्टर महासमुन्द विनय कुमार लंगेह(आई.ए.एस.)के निर्देशन एवं एसडीएम सरायपाली सुश्री नम्रता चौबे (आई.ए.एस.)की पहल पर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ठ विद्यालय सरायपाली में शनिवार बेगलस डे के अवसर पर बीईओ प्रकाशचन्द्र मांझी,बीआरसीसी सतीश स्वरुप पटेल एवं प्राचार्य मनोज पटेल के कुशल मार्गदर्शन में “नशामुक्त भारत का निर्माण – एक पहल” थीम के तहत चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन स्कूली विद्यार्थियों के लिए विद्यालय स्तर पर नोडल शिक्षक यशवन्त कुमार चौधरी के नेतृत्व में किया गया।

प्रतिभागियों ने अपनी उत्कृष्ठ कला कौशल का प्रदर्शन करते हुए रंगीन चित्र उकेरे और सुंदर,शिक्षाप्रद रंगोली बनाए।

चित्रकला में प्रथम स्थान अन्वेषा प्रधान (सातवीं),द्वितीय स्थान अपूर्वा पटेल (छटवीं),तृतीय स्थान प्रतीक साव (सातवीं) रहे इसके साथ ही अखिल देव डडसेना, निकिता गार्डिया,यज्ञनी नायक,डिलेश खम्हारी,कोमल साहू,बीना पटेल,आशी सतपथी,समृद्धि नायक,कोमल प्रधान,अंजू नर्मदा,भावेश साहु,शुभम मिर्धा,आभास साहु,खिरती निर्मलकर,मनीषा यादव का प्रयास भी सराहनीय रहा।

इसी तरह रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान देविका प्रधान एवं रेणुका पटेल,द्वितीय स्थान देविका चौधरी एवं रिया यादव,तृतीय स्थान सोफिया बानो एवं कमलनयनी सिंह राजपुत ने प्राप्त किया।

विद्यार्थियों ने नशामुक्त भारत हेतु नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए नए आइडिया के साथ चित्र उकेरते हुए इस व्यापक समस्या का समाधान स्वयं एवं समाज की जागरुकता को बताया है। निर्णायक मंडल में यशवंत चौधरी,विनोद चौधरी,रश्मि राजा, मौसमी माथुर,श्यामसुंदर दास,विशीकेशन नैरोजी का खूब योगदान रहा।

प्राचार्य मनोज पटेल,व्याख्याता लता साहु,महेश नायक,प्रदीप नारायण सेठ,मीना एस.प्रकाश,सुब्रत प्रधान,नरेश पटेल,जलंधर वर्गे,दिनेश कर,प्रवीण तिवारी,रेखा पुरोहित,उमा नायक,हरिश चौधरी,लक्ष्मी चौधरी,मौसमी माथुर,शिवेंद्र सिंह सोनवानी,साकेत राजवाड़े,मंजिला चौधरी,प्रभारी प्रधान पाठक यशवंत कुमार चौधरी,शिक्षिका रश्मि राजा, शिक्षक श्यामसुंदर दास,विनोद कुमार चौधरी,गजानंद प्रधान,विशिकेशन नैरोजी,हिमाद्री प्रधान,धनपत सिदार, भारती सिदार,शोभाराम भोई,नेतराम पटेल,नेहा दास साहु,गुलाब चौहान,अक्षय भोई,रोहित कुमार मुन्ना,सविता सिदार, घसियाराम चौहान,गीती बरिहा,गोमती बरिहा,केशवप्रसाद चौहान आदि ने बच्चों के रंगोली और चित्रकला का अवलोकन कर सराहना किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING