सरायपाली में भव्य हिंदू सम्मेलन सम्पन्न सर्व हिंदू समाज हुआ शामिल

महासमुंद/सरायपाली : सराईपाली अग्रकुंज में सनातन संस्कृति परंपरा जागृति के तत्वाधान में सर्व हिंदू समाज का भव्य सम्मेलन आयोजित हुआ। इस अवसर पर नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता श्री ओमप्रकाश शर्मा, मुख्य अतिथि श्री स्वामी रवीन्द्र दास जी महाराज तथा विशिष्ट अतिथि कृष्ण राधिका सखी दीदी ने धर्म और संस्कृति पर अपने विचार रखे।दुर्गा वाहिनी की बहनों एवं निरुपमा साथपथी द्वारा आए हुए श्रद्धालुओं का तिलक लगा कर स्वागत किया गया निखिल कानूनगो एवं आदर्श गुप्ता मनोज दास सुधीर सामंतराय द्वारा आगंतुकों के बैठने का व्यवस्थापन एवं स्वयं सेवक के साथियों द्वारा भोजन प्रबंधन वितरण का संचालन किया धर्मेंद्र चौधरी एवं उनके साथियों द्वारा पार्किंग के कार्य का सुचारू रूप से व्यवस्थापन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की आरती से प्रारंभ किया गया एवं आमंत्रित भजन गायकों एवं सांस्कृतिक कलाकारो द्वारा गायन एवं सांस्कृतिक मंचन किया ।सम्मेलन का संचालन संयोजक प्रखर अग्रवाल और सह संयोजक स्वर्णसिंह सलूजा सानिया अग्रवाल नेहा अग्रवाल अनिता चौधरी जबकि प्रकाश हमदेव और महावीर भोई ने सह प्रमुख की भूमिका निभाई। व्यवस्थापन की जिम्मेदारी भरत अग्रवाल ने निभाई, जिसमें प्रदीप प्रधान और गुड्डु जायसवाल ने सहयोग दिया। आर्थिक टोली में विपिन उपोवेजा, संजय शर्मा, गुंजन अग्रवाल, विदित धनानिया और चंद्र कुमार पटेल सक्रिय रहे। प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी विकास महापात्र, मयंक पाठिग्राही और दुर्विदल दीप ने संभाली।

साथ ही कार्यक्रम में सरला कोसरिया,पुष्पलता चोहान,सरिता साहू,सीता सतपथी,सरस्वती पटेल कुमारी भास्कर,युधिष्ठिर साहू,दशरथी यदु,जय प्रकाश यादव,अजय अग्रवाल,आशीष दास,गुंजन अग्रवाल,कैलाश अग्रवाल,सन्नी उपोवेजा,प्रदीप साहू,आशीष गोचरण मिश्र,घाँसी राम,रवींद्र पंडा,युगांत मिरी,डिंगर दास वेष्णव खगेश्वर दड़सेना,युवराज गोस्वामी,राजा बग्गा नेपाल बीसी ,मुकेश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में सामाजिक गण उपस्थित रहे एवं जय श्री राम के उद्घोस भारत माता की जय के साथ सफल कार्यक्रम को सफल बनाया,कार्यक्रम में धार्मिक प्रवचन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और समाजिक जागरण के संदेश दिए गए। वक्ताओं ने सनातन संस्कृति की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को परंपरा और धर्म से जुड़ने का आह्वान किया। समस्त सनातनी परिवार के सहयोग से यह आयोजन वृहद एवं सफल रहा, जिसे श्रद्धालुओं ने सराईपाली के सांस्कृतिक जीवन का महत्वपूर्ण अध्याय बताया।





