सरायपाली

शासकीय हाई स्कूल रोहिना में दसवीं के छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई

छात्रों  को स्मृति स्वरूप भेंट की 'बढ़ते कदम' पत्रिका

सरायपाली : शासकीय हाई स्कूल रोहिना में कक्षा 10 वीं के छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन रखा गया। जिसके मुख्य अतिथि शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष नेपाल साहू थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य अजय कुमार जायसवाल ने की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में व्याख्याता कमलेश साहू, क्रांति कुमार साहू, शिक्षक लक्ष्मण पटेल, अनिल कुमार पटेल, कैलाश कमार, हराधन चौधरी, लीला पटेल आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। 9वीं के छात्रों ने 10वीं के छात्रों के साथ बिताए गए मधुर स्मृतियों को स्मरण करते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों ने स्कूली जीवन में बिताये अनमोल पल को स्मरण करते हुये काफी भावुक हुये। प्राचार्य अजय जायसवाल ने अपने उद्बोधन में छात्र छात्राओं को आगामी परीक्षा और भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हमेशा चरित्र और अनुशासन को जीवन में बनाए रखें। मुझे विश्वास है कि ये निश्चित रूप से सफलता की एक नई इबादत लिखेंगे। व्याख्याता कमलेश साहू ने कहा कि मुसीबतों से न घबराकर साहस के साथ संघर्ष करने का गुण ही सफलता के शिखर तक ले जाता है। उन्होंने छात्रों को हर चुनौतियों का सामना करते हुए निरंतर पढ़ाई जारी रखने का सुझाव दिये। उन्होंने कक्षा दसवीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने पर एक हजार रूपये पुरस्कार राशि देने की घोषणा की। के के साहू ने कहा जब भी जीवन में समस्या आए तो उसे अवश्य शेयर करें पता नहीं उसका समाधान किसके पास से निकल जाए। शिक्षक अनिल पटेल ने कहा कि गुरु का सम्मान ही जीवन की सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। शिक्षक लक्ष्मण पटेल ने छात्रों को नशा से दूर रहकर मन लगाकर पढ़ने की नसीहत दी।कार्यक्रम को एसएमडीसी अध्यक्ष नेपाल साहू ने भी संबोधित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर दसवीं के छात्रों को विद्यालय द्वारा प्रकाशित वार्षिक पत्रिका ‘बढ़ते कदम’, श्रीफल, लेखनी देकर सम्मानित किया गया तथा इस सत्र में उनके द्वारा निभाए गए विभिन्न दायित्वों को रेखांकित करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। दसवीं के छात्रों ने विद्यालय को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। अंत में सभी छात्रों को नेवता भोज कराया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING