
महासमुंद/सरायपाली : शिशु के जन्म के बाद के शुरुआती 24 घंटे माँ और नवजात दोनों के लिए चिकित्सकीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। इस संवेदनशीलता को समझते हुए, सरायपाली स्थित जेबी (JB) हॉस्पिटल ने प्रसूति सहायता और शिशु देखभाल के क्षेत्र में अपनी सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ किया है।

अस्पताल में डॉ. रेनू वशिष्ट (MBBS, DNB – स्त्री रोग एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन) के नेतृत्व में विशेषज्ञों की टीम द्वारा 24X7 विशेष निगरानी सुनिश्चित की जा रही है। यहाँ सामान्य (नॉर्मल) और सिजेरियन, दोनों प्रकार की डिलीवरी की सुविधा चौबीसों घंटे उपलब्ध है, ताकि आपातकालीन स्थिति में माँ और शिशु को तत्काल और सटीक उपचार मिल सके।
‘सर्वे सन्तु निरामयाः’ के ध्येय वाक्य के साथ कार्य कर रहे JB हॉस्पिटल का प्राथमिक उद्देश्य परिवार के हर सदस्य को सेहतमंद रखना है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, जन्म के तुरंत बाद माँ और बच्चे को मिलने वाली सही देखभाल ही उनके सुरक्षित भविष्य की नींव रखती है।
बेहतर सलाह और प्रसूति संबंधी उपचार के लिए आज ही संपर्क करें – JB Hospital Saraipali,गीता भवन के पीछे, मेन रोड सरायपाली जिला- महासमुंद (छ.ग.)
मोबाइल नंबर :- 8120226666, 7773000720 पर कॉल कर सकते हैं।




