सरायपाली

शासकीय उच्च प्राथमिक शाला रिमजी में ‘छात्र सम्मान’ और ‘विदाई कार्यक्रम’ का आयोजन

सरायपाली : शासकीय उच्च प्राथमिक शाला रिमजी, संकुल सिंघोड़ा विकासखंड सरायपाली में कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों को विदाई देने एवं छात्र सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विद्यालय का वातावरण हर्षोल्लास से भर गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों में नेतृत्व, लोकप्रियता एवं सहभागिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गोपनीय मतदान (सीक्रेट वोटिंग) के माध्यम से मिस फेवरेट और मिस्टर फेवरेट का चुनाव किया गया। कक्षा छठवीं एवं सातवीं के विद्यार्थियों ने मिलकर कक्षा आठवीं के लिए मतदान किया, वहीं कक्षा सातवीं और आठवीं के विद्यार्थियों ने मिलकर कक्षा छठवीं के लिए गोपनीय मतदान किया। चयनित छात्रों को सील्ड और मेडल के साथ सम्मानित किया गया।

चुनाव के परिणामस्वरूप

कक्षा छठवीं से मिस फेवरेट – सेजल बारिक

कक्षा छठवीं से मिस्टर फेवरेट – नरोत्तम बाघ

कक्षा आठवीं से मिस फेवरेट – लक्ष्मी भोई

कक्षा आठवीं से मिस्टर फेवरेट – सुशील बाघ

साथ ही सभी शिक्षकों द्वारा संयुक्त रूप से “स्टूडेंट ऑफ द ईयर” का सम्मान मुस्कान चौहान को प्रदान किया गया।

विद्यालय के प्रभारी प्रधान पाठक ओमप्रकाश साव एवं शिक्षक कमल नारायण भोई, डोलामणि चौहान और रामेश्वर पटेल द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र के साथ मेडल देकर सम्मानित किया गया।

सम्मान प्राप्त विद्यार्थियों में

सहयोगी छात्र सम्मान – जतिन पटेल

खेल प्रतिभा सम्मान – शिव सोनवानी

स्वच्छता दूत सम्मान – सेजल बारिक

सुलेख शिरोमणि सम्मान – अमन नायक

अनुशासन सम्मान – जिगर मिश्रा

सृजनशील छात्र सम्मान – देवेंद्र भोई

नियमित उपस्थिति सम्मान – नीतू चौहान

मेधावी छात्र सम्मान – सतीश तांडी

आदर्श छात्र सम्मान – मुस्कान चौहान

उत्कृष्ट सम्मान – स्मृति प्रधान

ज्ञान रत्न सम्मान – लक्ष्मीबाई

उत्साही छात्र सम्मान – खुशी मिश्रा

ज्ञान खोजी छात्र सम्मान – पियूष बारिक

नृत्य कौशल सम्मान – रोहन चौहान

कार्यक्रम में उपस्थित समिति सदस्यों एवं शिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, रचनात्मकता और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन विद्यालय परिवार के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

साल के वरिष्ठ शिक्षक रामेश्वर प्रसाद पटेल एवं डोलामणि चौहान द्वारा 8वी अध्यनरत बच्चों को परीक्षा के लिए तैयारी, मार्गदर्शन और उन्हें प्रोत्साहित करते हुए सभी बच्चों को आगे की परीक्षा के लिए बधाइयां की गई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING